Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
सीवान के झरही नदी में दिखा मगरमच्‍छ, लोगों में दहशत - श्रीनारद मीडिया

सीवान के झरही नदी में दिखा मगरमच्‍छ, लोगों में दहशत

 

सीवान के झरही नदी में दिखा मगरमच्‍छ, लोगों में दहशत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

मामला आदंर प्रखंड के कांधपाकड़ गांव का

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के आंदर प्रखंड के कांधपाकड़ गांव स्थित झरही नदी में सोमवार को एक 10 फीट का मगरमच्छ दिखने से आस-पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। नदी में मगरमच्छ देखे जाने की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई मगरमच्छ देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ नदी के किनारे एकत्रित हो गई। मामला सोमवार की दोपहर की है। लोगों ने बताया कि सोमवार की अहले सुबह भी मगरमच्छ को पानी में तैरते हुए देखा गया था।

यह मगरमच्छ दोबारा फिर सोमवार की दोपहर को दिखाई दिया। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की टीम को दी है। लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम वहां नहीं पहुंची है। इस संबंध में कांधपाकड़ गांव निवासी लक्ष्मण साहनी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह नदी के किनारे टहलने के लिए गए थे। मौसम सुहाना था तो ठंडी ठंडी हवा का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान एक मगरमच्छ झरही नदी में तैरता हुआ दिखा। मगरमच्छ पकड़ने के लिए लोग कुछ समझ पाते तब तक वह खरदरा के तरफ चला गया। वही आपको बता दें कि झरही नदी में मगरमच्छ देखे जाने के बाद आसपास के लोगों में

डर का माहौल भी बना हुआ है। बता दें कि इस इधर ही नदी से मछुआरे प्रत्येक दिन मछलियां पकड़कर मार्केट में बिक्री करने के लिए ले जाते हैं। अबे नदी में मगरमच्छ आने की सूचना के बाद स्थानीय मछुआरों में भी डर का माहौल बना हुआ है।

नदी में मगरमच्छ दिखने के बाद छोटे-छोटे बच्चों के परिजन भी काफी डरे सहमे हुए है। बता दें कि गांव के बच्चे दोपहर से लेकर शाम तक झरहि नदी में स्नान करते है। नदी में मगरमच्छ आने की जानकारी के बाद परिजन अपने बच्चों को सचेत करने में लगे हुए है। लोगों के बीच डर का भी माहौल है कि नदी के किनारे दर्जनों बकरियां और मवेशी पानी पीने के लिए जाती है। अब चरवाहों को भी डर सताने लगा है।

 

यह भी पढ़े

सीवान  महावीरी  मेले में हाथी ने एक व्‍यक्ति को उठाकर पटका, पटना रेफर

क्या तिरंगे के लिए आरएसएस ने बलिदान दिया है?

गोपालगंज की खबरें :  पुलिस   टीम ने छापेमारी कर तीन बदमाशों को दचोबा

सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया दवाओं का वितरण

प्रखंड में सात निश्चय योजना में कराए गए कार्यों का एमबी संतोषजनक नहीं है :  बीडीओ  

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!