Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' ने लिया खतरनाक रूप - श्रीनारद मीडिया

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने लिया खतरनाक रूप

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ ने लिया खतरनाक रूप

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

 मछुआरों और तटीय इलाकों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 Cyclone Biparjoy चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ बेहद खतरनाक रूप ले चुका है और गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, ‘बिपरजॉय’ आज सुबह अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान (ESCS) में तब्दील हो गया है और पोरबंदर से लगभग 480 किमी, द्वारका से 530 किमी और नलिया से 610 किमी दूरी पर है।

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्थिति को लेकर राज्य के तटीय जिलों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संभावित प्रभावित क्षेत्र के सभी अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी की।

15 जून को गुजरात के तट से टकराएगा तूफान

भारत मौसम विभाग की माने तो तूफान के 15 जून की दोपहर के आसपास सौराष्ट्र-कच्छ और इससे सटे पाकिस्तान के तटों से गुजरने की संभावना है।

आज 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

रविवार की तड़के जारी एक एडवाइजरी में आईएमडी ने कहा कि दिन के दौरान हवा की गति सौराष्ट्र और कच्छ तट के पास 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।

यह सोमवार को 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 65 किमी प्रति घंटे और मंगलवार और बुधवार के दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।

समुद्र में उठेगी ऊंची लहरें

आईएमडी ने आगे कहा कि गुरुवार को सौराष्ट्र तट के पास 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चलने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती है।

मछुआरों को चेतावनी

आईएमडी ने 15 जून तक क्षेत्र में मछली पकड़ने के संचालन को पूरी तरह से निलंबित करने की सलाह दी है और मछुआरों को 12-15 जून के दौरान मध्य अरब सागर, उत्तरी अरब सागर में और 15 जून तक सौराष्ट्र-कच्छ तटों के आसपास नहीं जाने के लिए कहा है।

मछुआरों को किया अलर्ट

चक्रवात बिपरजॉय के खतरे को देखते हुए राज्य में मछुआरों और तटीय इलाकों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि 11 से 14 जून तक गुजरात के तटीय इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। एहतियात के तौर पर वलसाड प्रशासन ने तीथल बीच को 14 जून तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है।

गुजरात के इन जिलों के समुद्र तट पर्यटकों के लिए बंद

समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए वलसाड के तहसीलदार टीसी पटेल ने कहा कि हमने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। दरिया कंथन गांव में जरूरत पड़ने पर लोगों को शिफ्ट किया जाएगा और उनके लिए आश्रय की व्यवस्था की गई है। हमने 14 जून तक तीथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। वलसाड के अलावा, नवसार में भी जिला प्रशासन ने लोगों को समुद्र तट पर जाने से प्रतिबंधित कर दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!