गया में कुएं से मिला पति-पत्नी का शव, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी, हत्या या आत्महत्या गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस ।

श्रीनारद मीडिया, प्रभात कुमार मिश्रा, गया ( बिहार )

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

गया में पति-पत्नी का शव कुएं से बरामद किया गया है। तीन महीने पहले ही इनकी शादी हुई थी। शव होने की सूचना मिलते ही आमस थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामला गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के पथरा मठ गांव का है। जहा ग्रामीणों के निशानदेही पर पुलिस ने गांव के हीं एक कुएं से नव दंपति का शव बरामद किया है।

शव की पहचान पथरा मठ गांव निवासी 20 वर्षीय मिथलेश कुमार और इसकी 18 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है। तीन महीने पहले ही इनकी शादी हुई थी। कुएं में नव दंपति के शव बरामद होने के बाद पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। कुछ ग्रामीणों को आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। जबकि कुछ ने आत्महत्या की भी आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिसिया अनुसंधान के बाद हीं स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण गांव स्थित कुएं से की ओर से गुजर रहे थे। इसी बीच कुएं में देखा तो शव नजर आया। कुएं में शव होने की खबर जंगल की आग की तरह तुरंत पूरे गांव में फैल गई। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष और बच्चों की भीड़ जुट गई।

ग्रामीणों द्वारा घटना की तत्काल सूचना आमस थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फिर शव को कुएं से बाहर निकाला गया। वहीं घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि यह हत्या की घटना है, वहीं कुछ लोग इसे आत्महत्या भी मान रहे हैं। फिलहाल पति-पत्नी की मौत की गुत्थी पुलिस सुलझाने में जुट गई है। घटना की जानकारी के बाद मृतकों के परिजनों के बीच चित्कार मच गया है और उनका रो -रोकर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में आमस थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पथरा मठ गांव के एक कुएं से पति-पत्नी का शव बरामद किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कुछ कहा जा सकता है कि यह घटना कैसे हुई है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!