Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं का वीडियो बनाए जाने को लेकर प्रदर्शन - श्रीनारद मीडिया

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं का वीडियो बनाए जाने को लेकर प्रदर्शन

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्राओं का वीडियो बनाए जाने को लेकर प्रदर्शन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

जाब में मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल केस में सैकड़ों स्टूडेंट्स ने रविवार शाम यूनिवर्सिटी कैंपस में दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्टूडेंट्स ने डीन ऑफिस घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और पंजाब पुलिस के अधिकारी मामले को दबा रहे हैं।

स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि इंक्वायरी पूरी होने से पहले ही लड़कियों के वीडियो वायरल होने की बात खारिज कर दी गई। पुलिस ने जिन पीड़ित स्टूडेंट्स के बयान लिए, उन्होंने वीडियो बनाए जाने की बात कही मगर अफसरों ने उसे दबा दिया। प्रदर्शन में स्टूडेंट्स के परिजन भी शामिल हैं। उधर स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

रविवार को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने प्रदर्शन कर रही लड़कियों को रोकने के लिए टैगोर होस्टल के गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद भी लड़कियां 10 फीट ऊंचा गेट फांदकर प्रदर्शन में शामिल होने गईं। उन्होंने ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगाए। कई स्टूडेंट्स ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। इससे पहले शनिवार देर रात भी स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में भारी हंगामा किया था।

पुलिस के इनकार पर भड़के स्टूडेंट्स
रविवार सुबह मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी और रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर मामले की जांच के लिए CU कैंपस पहुंचे। CU मैनेजमेंट के साथ-साथ इन दोनों अफसरों ने दावा किया कि किसी छात्रा का कोई वीडियो वायरल नहीं हुआ और स्टूडेंट्स को गलतफहमी हो गई थी। इसी बात से यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भड़क उठे।

पुलिस जहां कह रही है कि आरोपी लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो बॉयफ्रेंड को भेजा, वहीं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा कि लड़की ने कई आपत्तिजनक वीडियो भेजे। केजरीवाल ने इस मामले में कड़े एक्शन का आश्वासन भी दिया। पंजाब में AAP की सरकार है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली आरोपी लड़की से उसके दोस्त ने अपने कॉन्टेक्ट डिलीट करने की बात कही। उसने कहा कि सब एक बार में क्लियर कर दो।

CU में दो दिन नहीं लगेंगी क्लास
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की ओर से रविवार को जारी आदेश के अनुसार, 19 और 20 सितंबर को स्टूडेंट्स के लिए नॉन-टीचिंग डे रहेंगे। यानि दो दिनों तक स्टूडेंट्स की क्लासें नहीं लगेंगी। हालांकि सभी डिपार्टमेंट की फैकल्टी और स्टाफ मेंबर्स को अपने-अपने ऑफिस में रूटीन की तरह रिपोर्ट करना होगा। यूनिवर्सिटी कैंपस की बाकी आवश्यक सेवाएं भी जारी रहेंगी।

60 से ज्यादा लड़कियों के नहाने के वीडियो वायरल किए गए
इससे पहले शनिवार देर रात चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में लड़कियों ने भारी हंगामा किया। उनका आरोप था कि उनके साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने 60 से ज्यादा लड़कियों के नहाने के वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड को भेज दिए जिसने उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

8 छात्राओं के खुदकुशी की खबर, यूनिवर्सिटी का इनकार
हंगामे के दौरान खबर आई कि 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की और इनमें से एक की हालत नाजुक है। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस ने इससे इनकार किया। वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की। इसका भी एक वीडियो सामने आया। इसमें आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाए। ज्यादा सवाल किए जाने पर वो अपने मोबाइल फोन में एक लड़के का फोटो दिखाती है।

आरोपी लड़की ने शिमला में अपने बॉयफ्रेंड को भेजे वीडियो
पुलिस के मुताबिक, लड़के का नाम सन्नी है और वह लड़की का बॉयफ्रेंड है। सन्नी शिमला का रहने वाला है। उसी ने लड़कियों के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पंजाब पुलिस की रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और मोहाली के SSP विवेकशील सोनी ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं। इधर, लड़कियों के वीडियो वायरल करने वाले सन्नी की तलाश में पंजाब पुलिस की टीम शिमला पहुंच गई है। लड़के को किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है।

1. वीडियो के बारे में जानकारी कैसे लगी
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) की जिन छात्राओं के वीडियो वायरल हुए और जिसने वायरल किए, वो सभी एमबीए की स्टूडेंट हैं। आरोपी छात्रा काफी समय से वीडियो बनाकर अपने बॉयफ्रेंड सन्नी को भेज रही थी। सन्नी ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए। एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो देखा तो मामला खुल गया। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ।

2. आरोपी छात्रा ने क्या कहा
जब हॉस्टल वॉर्डन ने आरोपी लड़की से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैंने एक लड़के को ये वीडियो भेजे हैं। छात्रा ने कहा कि वो उस लड़के को नहीं जानती। वॉर्डन के कई बार पूछने पर भी लड़की ने नहीं बताया कि लड़के से उसका क्या रिश्ता है और वो कौन है। उससे पूछा गया कि कबसे ये वीडियो बना रही है? मगर इसका जवाब भी छात्रा ने नहीं दिया। वह बार-बार कहती रही कि गलती हो गई है और आगे ऐसा नहीं करूंगी।

3. जिन छात्राओं के वीडियो बनाए गए, उनकी जुबानी पूरी कहानी
सोशल मीडिया पर CU की एक छात्रा का वॉइस मैसेज वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। इस मैसेज में एक लड़की कह रही है- एक लड़की ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। शुरू में कह रहे थे कि 4 लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है। अब पता चला है कि 60 प्लस लड़कियों के वीडियो वायरल हुए हैं।

डी ब्लॉक, सी ब्लॉक, बी ब्लॉक सभी ब्लॉक्स की लड़कियों के वीडियो बनाए जा रहे हैं। जिस लड़की ने ये काम किया है, उसे बंद करके रखा है। अथॉरिटी जो हैं, वॉर्डन हैं, वो इस पूरे मामले को दबाने की बात कर रहे हैं। हम लोग सुबह से धक्के खा रहे हैं। हमसे कहा जा रहा है कि बात दबा दो।

4. यूनिवर्सिटी की लड़कियों का रिएक्शन
लड़कियों के नहाने के वीडियो वायरल होने की खबर फैलते ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) की सैकड़ों छात्राएं हॉस्टल खाली कर बाहर आ गईं। उन्होंने ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। छात्राओं ने पूरी यूनिवर्सिटी को घेर लिया। यह देखकर सुरक्षा कर्मियों ने यूनिवर्सिटी कैंपस के गेट बंद कर दिए। तुरंत पुलिस फोर्स मौके पर बुलाई गई।

पुलिस ने छात्राओं को शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस की पीसीआर टीमों की गाड़ियां पलट दी। पुलिस को उन्हें शांत करने के लिए हल्का-फुल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

5. आरोपी छात्रा ने हॉस्टल में लड़कियों को अपने साथी लड़के की फोटो दिखाई
CU के हॉस्टल में लड़कियों ने आरोपी छात्रा से पूछा कि उसने ये वीडियो क्यों बनाई? क्या उस पर कोई दबाव था? लड़कियों ने कहा कि अगर अभी तुमने सच बता दिया तो मामला यहीं खत्म हो जाएगा। तुम्हारे खिलाफ पुलिस शिकायत नहीं होगी। इस पर आरोपी छात्रा ने पहले तो कहा कि जिस लड़के ने उसे वीडियो बनाने को कहा था, वह उसे नहीं जानती है।

जब लड़कियों ने बार-बार कहा कि सच बता दो, तो तुम बचा जाओगी, तो आरोपी लड़की ने अपने मोबाइल फोन में लड़के का फोटो दिखाया। हालांकि इसकी पूरी जानकारी नहीं मिली कि लड़के से आरोपी लड़की का क्या संबंध है और वह उसे वीडियो क्यों भेजती थी।

6. पुलिस, प्रशासन, महिला आयोग और सरकार का स्टैंड

CU में हालात संभालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस बल तैनात है। वीडियो बनाकर भेजने वाली लड़की भी हिमाचल की है और लड़का भी वहीं का है। पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी लड़के को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है। लड़की को हिरासत में लिया जा चुका है।

मामला सामने आने के बाद पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंची। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि इस मामले में पंजाब सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

उधर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) ने कहा कि लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाने की बात पूरी तरह झूठ और निराधार है। ऐसा कोई आपत्तिजनक वीडियो अभी तक नहीं मिला। केवल आरोपी लड़की का एक वीडियो मिला है, जो उसने अपने बॉयफ्रेंड से शेयर किया।

7. अब तक की जांच में क्या मिला, पढ़िए SSP का बयान
मोहाली के SSP विवेकशील सोनी ने बताया- लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल फोन ले लिया गया है। लड़की ने जो वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजा, वो उसका खुद का है। दूसरी लड़कियों के वीडियो नहीं है। जब वह अपना वीडियो भेज रही थी, तब हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने उसे देख लिया। आरोपी लड़की और उसका बॉयफ्रेंड लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।

SSP ने कहा कि महिला वार्डन ने गलती से कह दिया था कि दूसरी लड़कियों की इज्जत का ख्याल रखना था। आरोपी लड़की ने किसी दूसरी लड़की का वीडियो बनाया ही नहीं

जिन छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दूसरी ओर सुसाइड की बात से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रशासन इनकार कर रहा है।

मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो लीक कांड को लेकर पूरी कहानी सामने आ गई है। शक के बाद लड़की को पकड़ा गया तो उसने अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। जब हॉस्टल प्रबंधन ने लड़की के मोबाइल से उसके साथी लड़के को मैसेज कर सवाल पूछा तो उसने अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेज दिया। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्रा और उसके शिमला के साथी सन्नी पर IPC की धारा 354-C और IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पंजाब पुलिस पर उठे सवाल, बिना आरोपी से पूछताछ ‘क्लीन-चिट’

मोहाली पुलिस ने चंद घंटों के अंदर जिस तरह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से लड़कियों के नहाने के वीडियो लीक होने से इनकार किया, उसकी वजह से पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। आरोपी लड़की के बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ करने या उसके मोबाइल फोन की जांच कराने से पहले ही मोहाली के SSP विवेकशील सोनी ने दावा कर दिया कि लड़की ने सिर्फ अपना वीडियो भेजा था। किसी अन्य लड़की का कोई वीडियो नहीं भेजा गया।

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने भी कहा कि किसी छात्रा ने सुसाइड की कोई कोशिश नहीं की। ऐसे में सवाल है कि फिर शनिवार देर रात कुछ छात्राओं को एंबुलेंस में ले जाने की जरूरत क्यों पड़ी।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!