Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
द कश्मीर फाइल्स मूवी की धूम, रांची के सातों सिनेमाघर है हाऊसफुल। - श्रीनारद मीडिया

द कश्मीर फाइल्स मूवी की धूम, रांची के सातों सिनेमाघर है हाऊसफुल।

द कश्मीर फाइल्स मूवी की धूम, रांची के सातों सिनेमाघर है हाऊसफुल।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

The Kashmir Files झारखंड की राजधानी रांची शहर में द कश्मीर फाइल्स मूवी की धूम मची है। सभी सात सिनेमाघरों में अतिरिक्त शो के माध्यम से यह मूवी दिखाई जा रही है। सभी शो हाऊसफुल चल रहे हैं। सिनेमा देखने के बाद लोगाें की प्रतिक्रिया बेहद मार्मिक लग रही है। मूवी देखकर बाहर निकल रहे लोगों का कहना है कि कश्मीर में 1990 के दशक को पूरी सच्चाई के साथ इस मूवी में दिखाई गई है। जिसे देख कर लोगों के राेंगटे खड़े हो रहे हैं।

वर्ल्डवाइड वेबसाइट रैंकिंग आइएमबीडी में इस मूवी को मिले हैं 10 में से 10 अंक

मूवी के बारे पीवीआर सिनेमा हाल के प्रबंधक ने बताया कि वर्ल्डवाइड वेबसाइट रैंकिंग आइएमबीडी में इस मूवी को 10 में से 10 अंक मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मूवी को वैश्विक स्तर पर क्या रिस्पांस मिल रहा है। वहीं सुजाता के प्रबंधक राजू कुमार ने बताया कि सातों शोज में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। सभी शो में 488 सीटें लगातार फुल हैं।

इन सिनेमाघरों में की गई अतिरिक्त शोज की व्यवस्था

सुजाता पिक्चर पैलेश – 07, शोपीवीआर न्यूक्लियस – 10, शोफन सिनेमा – 11, शोकार्निवल – 06, शोपापकार्न – 04, आइलैक्स – 04, प्लाजा – 02 शो दिखाए जा रहे हैं।

द कश्मीर फाइल में दिखाई गई है तीन दशकों से छुपाई गई सच्चाई

सिनेमा देखने के बाद विक्रम कुमार ने बताया कि द कश्मीर फाइल में तीन दशकों से छुपाई गई सच्चाई को बेहद सटीकता से दिखाई गई है। इस पिक्चर में पूर्व में घटित घटनाओं से कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है। इस वजह से लोगों की भीड़ भी लगातार सिनेमाघरों में उमड़ रही है। ये पहली पिक्चर है जिसमें उन्होंने सिर्फ दो दिन के शो-टाइम में ज्यादातर महिलाओं को सिनेमाघरों से रोते हुए देखा है। लोगों के चेहरे पर कश्मीर में घटित घटनाओं की तस्वीर साफतौर पर देखी गई है।

यह पिक्चर बन चुकी है राष्ट्र की आवाज

वहीं अपराजिता का कहना है कि मैं इतिहास का ज्ञान रखती हूं। बचपन से ही कश्मीरी हिन्दुओं के बारे में सुनते आ रही हूं। द कश्मीर फाइल्स आने के बाद टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक इस पिक्चर की चर्चा हो रही है। यह पिक्चर राष्ट्र की आवाज बन चुकी है। इसलिए मेरे अंदर इस पिक्चर को देखने की जिज्ञासा पैदा हुई। मूवी हकीकत को बयां कर रही है। बेहद रोमांचक और मार्मिक घटनाओं पर आधारित मूवी है। जिसका विरोध नहीं किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!