प्रेम-प्रसंग के चक्कर में महिला सिपाही ने दी जान? पुलिस कर रही पड़ताल

प्रेम-प्रसंग के चक्कर में महिला सिपाही ने दी जान? पुलिस कर रही पड़ताल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के चक मोहम्मद गांव निवासी ललन साह की सिपाही बेटी कंचन कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला। वो पटना डीटीओ कार्यालय में पोस्टेड थी। शनिवार को वो मुजफ्फरपुर अपने घर आई थी। बताया गया कि सोमवार को ललन साह काम पर चले गए।

घर में उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी, दोनों बेटे और दोनों बेटियां थीं। सुबह करीब 11 बजे तीसरी नंबर की बेटी कंचन मार्केट गई, शाम को वापस घर लौटने के बाद वो प्रथम तल्ले पर बने कमरे में खुद को बंद कर लिया। भाई प्रकाश ने कुदाल की मदद से दरवाजा तोड़ा। दरवाजा खुलने पर सबकी आंखें फटी की फटी रह गई, कंचन का शव पंखे से लटका मिला, परिजनों के चीत्कार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

परिजनों ने बताया कि 2021 में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कंचन चयनित हुई थी। कटरा के सुमन नाम के एक युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। कंचन उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन सुमन के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। जिस कारण वो काफी परेशान रह रही थी। सोमवार की सुबह भी उससे मिलने गई हुई थी। अहियापुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह भी पढ़े

बिहार के शेखपुरा में 2 करोड़ की लूट, गोल्ड और कैश लेकर अपराधी फरार, पिछले साल रॉबरी की कोशिश हुई थी नाकाम

जमानत पर आया बदमाश वसूलने लगा रंगदारी, बेगूसराय पुलिस ने किया गिरफ्तार

शादीशुदा प्रेमिका को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करता था ‘मृतक मनोज शाह’, प्रेम प्रसंग में हुई हत्या’

संगीता टेक्निकल इन्स्टीच्यूट सह डिग्री कॉलेज, बड़हरिया में मनी लोककवि भिखारी ठाकुर की जयंती

सल्लू इलेवन बड़हिया ने 10 रनों से संजीवीनी हॉस्पिटल को हराया

सिसवन की खबरें :  निर्माणाधीन कचरा प्रबंधन ईकाई का बीडीओ ने किया निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!