जरूरतमंद बच्चों के बीच गर्म कपड़ा का वितरण
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सिवान शाखा के जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर (टीपू) ने 76वे गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर जरूरतमंद बच्चो को ठंडी से बचने निमित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर बंगरा स्थित रघुबीर सिंह स्मृति स्मारक स्थल पर गर्म कपड़ों का उपयोग करने वास्ते निःशुल्क वितरित किया।
श्री कपूर ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े इस प्रकार के कार्य करने पर आत्मिक संतुष्टि मिलती है कालांतर में इस प्रकार से अदृश्य ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षिका संगीता कुमारी, पीयूष कुमारी, ऋचा सिंह, स्मृति स्मारक स्थल की मानद सदस्य उप मुखिया कौशल्या देवी सहित जगेश्वर पाण्डेय, व्यास सिंह, लालमोहमद शामिल थे।
यह भी पढ़े
अमेरिकी नीति में जन्मसिद्ध नागरिकता और इसका प्रभाव
सुशील मोदी को पद्म सम्मान, शारदा सिन्हा बनीं पद्मभूषण
केन्द्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया