भंटापोखर के ईवीएम एवं वी वी पैट वेयरहाउस में एफएलसी करने के तैयारी का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के आलोक में 2 मई 2025 से ई वी एम एवं वी वी पैट की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य प्रारंभ किया जाना है।
इसी निर्देश के आलोक में आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को भैंसा खाल अवस्थित वी वी पै ट एवं ई वी एम वेयरहाउस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, सिवान के द्वारा ई वी एम की एफ एल सी(प्रथम स्तरीय जांच) करने हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया।
ई वी एम का एफ एल सी 02 मई 2025 से प्रतिदिन पूर्वाह्न 9:00 बजे से अपराह्न 7:00 बजे तक किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा निरीक्षण के क्रम में महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिवान को दिया गया।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में एफ एल सी की संपूर्ण प्रक्रिया पूरे पारदर्शी तरीके से करवाने का निर्देश दिया। पूरी प्रक्रिया की लाइव वेव कास्टिंग भी कराई जाएगी।
एफ एल सी के दौरान जिला के सभी राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधिगण को भाग लेना अनिवार्य है।
अतः उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिवान को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया। इस दौरान सुरक्षा की व पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।
यह भी पढ़े
पहलगाम को लेकर कांग्रेस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिस पर सियासी बवाल मच गया है
मशरक की खबरें : रूद्र महायज्ञ के समापन में शामिल हुए सांसद, विधायक
आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने मशरक जंक्शन का किया निरीक्षण
देश का नमक खाकर कर रहा था गद्दारी
सीवान की खबरें : भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
बुजुर्गों को 10 लाख का फ्री इलाज,आयुष्मान भारत वय वंदना योजना का हुआ शुभारंभ
खबरें जरा हट के : दूल्हें संग भाग गई सास
बांका पुलिस ने किया कमाल! महज 8 घंटे में अपहृत युवक को किया बरामद