Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
छठ महापर्व को लेकर  प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को डीएम एसपी ने किया संबोधित - श्रीनारद मीडिया

छठ महापर्व को लेकर  प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को डीएम एसपी ने किया संबोधित

छठ महापर्व को लेकर  प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को डीएम एसपी ने किया संबोधित
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):
छठ महापर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु अम्बेदकर भवन सिवान के संवाद कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिस अधीक्षक सिवान की अध्यक्षता में संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गयी। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त सिवान, अपर समाहर्ता सिवान, सिविल सर्जन सिवान, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिवान, अनुमण्डल पदाधिकारी सिवान सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, महाराजगंज तथा दोनो अनुमण्डल के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता के साथ-साथ सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक सिवान के द्वारा संबोधित करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने कर्तव्य का पालन करने, प्रतिनियुक्ति स्थल पर ससमय उपस्थित होने, भीड भाड़ पर नियंत्रण करने, छठ घाट तक आने जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम मार्ग प्रशस्त हो सके, किसी भी मामले को हल्के में न लेने तथा छोटी से छोटी सूचना को वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में लाने हेतु निदेशित किया गया।
उन्होंने कहा कि उक्त अवधि में सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड में रहते हुए लोगों (श्रद्धालुओं) से सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे ताकि आमलोगों का भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो सके। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि घाटों पर पटाखों की बिकी, आतिशबाजी तथा नावों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना सुनिश्चित करेंगे। गहरे पानी वाले घाटों पर बैरिकेटिंग के साथ-साथ गहरे पानी / खतरनाक घाट की सूचना का प्रदर्शन कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि डूबने आदि की घटनाओं पर रोक लगाया जा सके।
जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग के क्रम में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए निदेशित किया गया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी विशेषकर दोनो अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने -अपने क्षेत्र में छठ घाटों का शतप्रतिशत भौतिक निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे ताकि यह ज्ञात हो सके कि अन्य सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर ससमय उपस्थित है अथवा नहीं। जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा निदेश दिया गया कि सभी छठ घाटों पर गोताखोर एवं आपदा मित्रों की तैनाती की जाए। उक्त अवधि के लिए जिला एवं अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे कार्यरत रहेगा।
जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा घाटों पर जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया साथ ही संबंधित अंचलाधिकारियों को प्रतिबंधित घाटों पर श्रद्धालुओं को जाने से रोकने हेतु सूचना का प्रदर्शन एवं उपयुक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा स्पष्ट तौर पर निदेश दिया गया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी गंभीरतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गयी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!