Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
गांधी जयंती पर डीएम एसपी ने राष्‍ट्रपिता को किया माल्‍यार्पण - श्रीनारद मीडिया

गांधी जयंती पर डीएम एसपी ने राष्‍ट्रपिता को किया माल्‍यार्पण

गांधी जयंती पर डीएम एसपी ने राष्‍ट्रपिता को किया माल्‍यार्पण

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री को किया नमन

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

02 अक्टूबर 2023 को गाँधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में   मुकुल कुमार गुप्ता, जिला पदाधिकारी, सिवान एवं   शैलेश कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा गाँधी मैदान सिवान में अवस्थित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजली अर्पित की गयी। तदोपरांत वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं आमजनों के द्वारा भी राष्ट्रपिता को मार्ल्यापण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर मीडिया से बात चीत के दौरान जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर उन दोनो महापुरूषों के बताये गये मार्ग यथा-सत्य, अहिंसा एवं न्याय की राह पर चलने हेतु जिलावासियों को संदेश एवं शुभकामनाएं दी गयी। साथ ही उनके आदर्शों का अनुपालन कर समाज में समरसता एवं भाईचारा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया जिससे समाज, राज्य एवं अंतिम रूप से राष्ट्र का विकास हो सके।

इसके प्रति हमारी जिम्मेवारियों को भी स्मरण कराते हुए जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा बताया गया कि हमें तत्पर होकर सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के साथ ही बिहार सरकार द्वारा न्याय के साथ विकास की संकल्पना को बापू के आदर्शों से जोडते हुए इसपर अमल करने की अपील की गयी।

इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता सिवान, अनुमण्डल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सिवान सदर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सिवान, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा सिवान, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी सिवान, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई सिवान, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सिवान, डी०पी०ओ० (शिक्षा) सिवान, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् सिवान सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं आमजन आदि उपस्थित हुए।

यह भी पढ़े

सिसवन के चाटेया गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरो शोर पर 

2 साल बाद महिला कांस्टेबल का मिला कंकाल  

कमालुचक दोहरे हत्याकांड में वांछित विकास यादव गिरफ्तार

दीदीजी फउंडेशन संस्कारशाला में नि: शुल्क एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन

पटना में पुलिस के हत्थे चढ़े 6 बालू माफिया, लूट के दौरान बरामद हुआ जखीरा

Raghunathpur: अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्ग मतदाताओं को BDO ने किया सम्मानित

Leave a Reply

error: Content is protected !!