सड़क दुर्घटना में चिकित्सक  की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में चिकित्सक  की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

दरियापुर के चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान ( बिहार ):

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव टोले बलहां के निवासी  चिकित्‍सक की बुधवार की रात पटना में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृत चिकित्सक शशिप्रकाश सिंह (40 वर्ष) , ललन सिंह व रामकली सिन्हा के बड़े पुत्र थे। वे सारण जिले के दरियापुर पीएचसी में आयुष चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। वे पटना में रहते थे।

बुधवार की रात पटना में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की शाम उनका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे। ग्रामीणों ने बताया कि वे काफी मिलनसार थे। उनकी वर्ष 2016 में शादी हुई थी। उनकी पत्नी श्वेता कुमारी बसंतपुर प्रखंड में शिक्षिका हैं।

उन्हें पांच वर्ष का एक पुत्र है। उनके पिता ललन सिंह रेलवे से जबकि मां रामकली सिन्हा शिक्षिका के पद से सेवानिवृत हैं। वे तीन भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई डॉ. निकेश कुमार सिंह भी छपरा के सदर ब्लॉक में चिकित्सा पदाधिकारी हैं। मंझला भाई नीतीश कुमार सिंह घर पर रहते हैं।

उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरुवार की रात हीं शव का दाह संस्कार कर दिया गया। उनकी मौत पर डॉ. भरत सिंह, डॉ. सुमन कुमार सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, विनोद सिंह, मनोज शुक्ला आदि ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक घायल

 महाराणा हीरो के कैशियर से हुए लूट कांट में तीन गिरफ्तार

भाकपा माओवादी का रिजनल कमांडर ने किया सरेंडर:15 लाख का है इनामी 

डीएवी पब्लिक स्कूल पंजवार में 12 से 15 फरवरी तक होगा  विशेष नामांकन शिविर का आयोजन

 पटना में लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने 4 लोगों को मारी गोली

Leave a Reply

error: Content is protected !!