Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
क्या सर्वे में आम आदमी पार्टी की चौथी बार लगातार सरकार बन रही है - श्रीनारद मीडिया

क्या सर्वे में आम आदमी पार्टी की चौथी बार लगातार सरकार बन रही है

क्या सर्वे में आम आदमी पार्टी की चौथी बार लगातार सरकार बन रही है

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल्स आने लगे हैं। अब तक 8 एग्जिट पोल्स में भाजपा की बंपर जीत का अनुमान जताया गया है। पी-मार्क, चाणक्य स्ट्रेटजीज, मैटराइज और पीपल्स इनसाइट समेत ज्यादातर सर्वे में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया गया है। लेकिन अब तक महज दो सर्वे ने आप की जीत का अनुमान जताया है।

Mind Brink और वीप्रेसिड के सर्वे में आम आदमी पार्टी की चौथी बार लगातार सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। Mind Brink एग्जिट पोल के अनुसार अरविंद केजरीवाल 44 से 49 सीटें पाकर फिर सत्ता में लौटेंगे, जबकि भाजपा पहले के मुकाबले काफी सीटें जीतकर विपक्ष में ही रहेगी। अनुमान है कि भाजपा को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस जीरो या एक पर ही टिक जाएगी।

वहीं वीप्रेसिड के एग्जिट पोल ने भी AAP की जीत का अनुमान लगाया है। इसके मुताबिक, AAP की सीटों की संख्या 46-52 के बीच रहने का अनुमान है, जबकि भाजपा को 18-23 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अनुसार कांग्रेस को केवल एक सीट मिलेगी। अब तक आए सभी पोल्स की तुलना में ये एग्जिट पोल चौंकाने वाले हैं। ऐसे में 8 फरवरी को आने वाले नतीजों के दिन सभी की नजर इन सर्वे पर रहेगी कि अन्य लोग सही साबित होते हैं या लीक से हटकर अनुमान जाहिर करने वाले Mind Brink और वीप्रेसिड सर्वे सही निकलते हैं।

यह सर्वे इसलिए भी चौंकाने वाले हैं क्योंकि अब तक जितने भी लोगों ने आंकड़े जाहिर किए हैं, सभी में भाजपा को स्पष्ट बहुमत की बात कही गई है। हां, फलोदी सट्टा बाजार ने जरूरी भाजपा और AAP के बीच टाइट फाइट की बात कही है। उसका कहना है कि दोनों दलों को 34-34 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस या अन्य दो पर ही सिमट जाएंगे।

दिलचस्प बात यह है कि इस बार कई बड़ी एजेंसियों ने एग्जिट पोल से ही दूरी बना ली है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में सभी एग्जिट पोल्स ने कांग्रेस के आने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन जब नतीजों में भाजपा आई तो अनुमानों पर सवाल लगे। यही नहीं बाद में महाराष्ट्र चुनाव के ऐलान के वक्त चुनाव आयोग ने भी सर्वे एजेंसियों पर सवाल उठाए थे। माना जा रहा है कि इस तरह से रुझानों पर सवाल उठने और विश्वसनीयता पर प्रश्न लगाने के चलते एजेंसियों ने अपने पैर पीछे खींचे हैं।

चुनाव के लिए तमाम एग्जिट पोल्स आ चुके हैं। इनमें से करीब-करीब सभी एग्जिट पोल्स में भाजपा को स्पष्ट बहुमत का अनुमान जताया जा रहा है। इस तरह भाजपा के लिए दिल्ली विधानसभा में 27 साल बाद वापसी का रास्ता तैयार होता नजर आ रहा है। हालांकि विभिन्न एग्जिट पोल्स के बीच दो सर्वे ऐसे भी हैं जो अरविंद केजरीवाल को मजबूत दिखा रहे हैं। इन दोनों सर्वे के मुताबिक दिल्ली में सत्ता के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर होने वाली है। हालांकि दोनों सर्वे में कांग्रेस के लिए गुड न्यूज नहीं है। गौरतलब है 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में सत्ता के लिए जादुई आंकड़ा 35 सीटों का है।

यह दो सर्वे हैं मैटराइज और पी मार्क। जहां मैटराइज में आम आदमी पार्टी को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान बताया गया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है। मैटराइज के सर्वे में कांग्रेस को 00 से 01 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, बात करें पी मार्क द्वारा जारी एग्जिट पोल की तो इसमें भाजपा को 39 से 49 सीटें मिलने का अनुमान है। पी मार्क ने आम आदमी पार्टी को 21 से 31 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया है।

चाणक्य स्ट्रेटेजी

इस एग्जिट पोल में भाजपा को 39 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, आप 25 से 28 सीटें हासिल कर सकती है। कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती दिख रही हैं। अगर अनुमान की अधिकतम संख्या को भी जोड़ दिया जाए, तो भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर 31 सीटें ही हासिल कर रहे हैं।

जेवीसी

जेवीसी के एग्जिट पोल ने आप को 22 से 31 सीटें जीतने का अनुमान जताया है। जबकि, कांग्रेस 0 से 2 का आंकड़ा हासिल कर सकती हैं। दोनों दलों की सीटों का मिलाकर जोड़ 33 तक पहुंच रहा है। जबकि, इस एग्जिट पोल में भाजपा 39 से 45 सीटें हासिल करती नजर आ रही है।

पी मार्क

P Marq के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में आप को 21 से 31 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा की झोली में 39 से 49 सीटें आ सकती हैं। इस लिहाज से पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। जबकि, कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलती दिख रही है। इस लिहाज से कांग्रेस और आप साथ आएं तो भी 32 सीटें हो रही हैं।

पीपुल्स इनसाइट

यहां कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि, भाजपा 40 से 44 सीटों के साथ बहुमत लेकर सरकार बनाती नजर आ रही है। पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल का अनुमान है कि आप को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में दोनों दल मिलकर 30 की संख्या तक पहुंच रहे हैं।

मैट्रीज

मैट्रीज के एग्जिट पोल आप को कुछ राहत दे सकते हैं, लेकिन यहां भी पार्टी की भाजपा के साथ कांटे की टक्कर है। यहां आप को 32 से 37 और भाजपा को 35 से 40 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि, कांग्रेस 0 से 1 पर सिमट सकती है।

डीवी रिसर्च

डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा 36 से 44 सीटें हासिल कर सकती है, जो बहुत से एक सीट ज्यादा है। जबकि, कांग्रेस का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है। वहीं, आप के 26 से 34 सीटें जीतने का अनुमान है। यहां आप बहुमत हासिल करने से 2 सीट पिछड़ती नजर आ रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!