विश्व हिंदी परिषद के शैक्षणिक प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष मनोनीत हुई डॉ. शिप्रा मिश्रा

विश्व हिंदी परिषद के शैक्षणिक प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष मनोनीत हुई डॉ. शिप्रा मिश्रा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. शकुंतला सरुपरिया ने पत्र जारी कर डॉ. शिप्रा मिश्रा को शैक्षणिक प्रकोष्ठ, बिहार के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि डॉ मिश्रा परिषद की करवां को आगे बढ़ाएंगे। देश-विदेश में हिंदी भाषा की प्रचार-प्रसार को गति देंगे।

डॉ. विपिन कुमार महान स्तंभकार एवं परिषद की राष्ट्रीय महासचिव, डॉ नन्दकिशोर साह राष्ट्रीय सह-संपर्क समन्वयक, डॉ सुशील ओझा सहित अनेक साहित्यकारों ने फोन करके बधाई दी। ज्ञात हो कि विश्व हिंदी परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करना है।विश्व हिंदी परिषद हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार की सेवा में वैश्विक संस्था है। सर्व कल्याण की भावना से परिषद की गतिविधियां कई देशों में संचालित है।

विश्व हिंदी परिषद द्वारा डॉ मिश्रा को अध्यक्ष शैक्षिक प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हिंदी प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।
डॉ शिप्रा मिश्रा बेतिया, प० चम्पारण, बिहार की निवासी हैं। इनकी 1000 से अधिक रचनाएं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 250 से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में हिन्दी व भोजपुरी भाषा में निरंतर प्रकाशित है।

250 से अधिक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थानों में सक्रिय रूप से जुड़ी हैं। इन्हें साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा 100 से अधिक सम्मान प्राप्त हैं। अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों द्वारा इनका साक्षात्कार और कविताओं, कहानियों का यूट्यूब से प्रसारण भी होता रहा है। इनकी लघुकथाओं का अनेक भाषाओं में अनुवाद भी किया गया है। विभिन्न सेमिनारों एवं वेबनारों में इनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। पचास से अधिक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं की ये आजीवन सदस्य भी हैं।

यह भी पढ़े

मशरक  की खबरें :   महाराजगंज का बेहतर विकास होगा :  अखिलेश

भेल्‍दी में मारपीट कर  5 हजार नगद  सहित सोने की चेन छीन ली  

राजनीति के अपराधीकरण का क्या अर्थ है?

पत्रकार कुणाल कुमार की हत्या कराने का आरोप भी लगा था!

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामनगर किला से

पूरे नगर में जनसंपर्क किया

महिला टीचर के साथ अगर घटना हुई तो कौन होगा जिम्मेदार?

Leave a Reply

error: Content is protected !!