विद्यालयों का औचक निरीक्षण मे एमडीएम से अंडे गायब! शौचालय मिला गंदा!
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):
बिहार के शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में सुधार के लिए कमर कस लिया है। वहीं आज बुधवार को सारण जिला समाहर्ता अमन समीर के आदेशानुसार माँझी के प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत सिंह द्वारा प्रखंड अधीन विभिन्न विद्यालयों में निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा उन्हें शिकायत भी सुनने को मिली।
निरीक्षण के दौरान कमियों को देख आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिये गए। सबसे पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में पठन पाठन व साफ सफाई में कमी भी दिखाई दी। इससे बीडीओ ने प्रधानाध्यापक को आवश्यक निर्देश दिया। इसी कड़ी में माँझी प्रखण्ड के अंचलाधिकारी अधिकारी एवं घोरहाट पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी के प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा द्वारा भी उत्क्रमित मध्य विद्यालय भभौली का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय में उपस्थिति देख उनलोगों ने नाराजगी प्रकट की।
प्रभारी प्रधानाध्यपक ने बताया की विद्यालय में कुल 236 नामांकन है जबकि छात्र एवं छात्राओं की उपस्थिति मात्र 18 है। कारण पूछे जाने पर प्रधानाध्यापिका मंजू देवी ने बताया कि रसोई बनाने वाली महिला के नहीं रहने से एमडीएम बन्द है। वहीं विद्यालय के पेयजल की सुविधा का भी अभाव है, जिसके कारण बच्चों की उपस्थिति नही बढ़ पा रही है। इसी दौरान उन्होंने मध्य विद्यालय गैरतपुर का भी निरीक्षण किया।
जिसमें मुखिया प्रतिनिधि शैलेश्वर मिश्रा ने शौचालय गंदा होने की शिक़ायत अंचलाधिकारी अधिकारी धनंजय कुमार को दिया, जिसपर वे भड़क गए। वहीं बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत जिले के वरीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर दिया गया है। विद्यालय के एक शिक्षक बिजेन्द्र कुमार तिवारी के पढ़ाने के अलग अंदाज और बच्चों की प्रस्तुति देखकर अंचलाधिकारी बहुत ही खुश नजर आए। इस पर अंचलाधिकारी ने शिक्षक और बच्चों को सराहा भी।
इस पर शिक्षक बिजेन्द्र तिवारी ने कहा कि बच्चों की भावनाओं को समझकर उसे अध्ययन के अनुरूप बनाना शिक्षक का पहला दायित्व है। बच्चों के प्रति उनके समर्पण को मुखिया प्रतिनिधि व अंचलाधिकारी ने भी बहुत सराहा। वहीं मध्य विद्यालय घोरहट मठिया के छात्र एवं छात्राओं ने लिखित शिकायत दर्ज किया कि स्कूल में अंडा नहीं दिया जाता है। उक्त मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़े
- मुजफ्फरपुर में बढ़ा डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप, तीन दर्जन से ज्यादा मरीजों की हुई पुष्टि
- सीवान में विकास हत्याकांड का मुख्य आरोपी जेजे यादव गिरफ्तार
- बेतिया में बाढ नियंत्रण करने पहुंचे सिंचाई विभाग के पदाधिकारी, मुखिया ने शराब के नशे में की मारपीट
- मोतिहारी में 2 लूटेरे देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार, व्यवसायी से लूट का बना रहे थे योजना
- नेपाल बॉर्डर पर एक भाईजान से लाए थे नोट…नकली करेंसी के साथ गिरफ्तार 3 हिस्ट्रीशीटरों ने उगले राज
- DGP के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ CCA के तहत होगी कार्रवाई
- 8वीं पास, जलेबी की दुकान और अब 200 करोड़ की टैक्स हेराफेरी! कुछ ऐसे हैं JDU MLC राधाचरण सेठ
- कटिहार में साइबर ठग का सरगना गिरफ्तार:पूर्व में था बैंककर्मी, लोगों का डाटा बेचते-बेचते खुद ही करने लगा साइबर अपराध
- Bihar : रिटायर्ड IPS ने जिस अफसर की क्लास लगाई, वह आगे बढ़ीं; भाजपाइयों पर लाठी चलाने में रहीं IPS किनारे लगीं