Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों का चुनाव परिणाम. - श्रीनारद मीडिया

तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों का चुनाव परिणाम.

तीन लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों का चुनाव परिणाम.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

देश में 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आ गए है। राजस्थान में कांग्रेस ने धारियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीटें अपने नाम कर ली हैं। पश्चिम बंगाल में चारों विधानसभा सीट पर तृणमुल कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। मध्य प्रदेश की जोबट विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत 6 हजार वोटों से जीत गई हैं।

मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 8766 वोट से हरा दिया है। हिमाचल में तीनों विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस ने ही जीत हासिल कर ली है। वहीं, बिहार के तारापुर में जेडीयू आगे है। हरियाणा में इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला ने ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर लगातार चौथी बार जीत हासिल कर ली है।

तीन लोकसभा चुनाव परिणाम की स्थिति

तीन लोकसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश में खुशाल सिंह ठाकुर और कांग्रेस की प्रतिभा सिंह के बीच मुकाबला था। इस सीट से कांग्रेस ने जीत हासिल की। मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल ने 81 हजार 701 वोट से जीत हासिल कर ली है। दादरा एवं नागर हवेली में शिवसेना की कलाबेन डेलकर की जीत हासिल कर ली है।

बिहार में दोनों सीटें जेडीयू के खाते में

बिहार विधानसभा के उप चुनाव के परिणाम आ गए हैं। कुशेश्‍वरस्‍थान सीट पर जदयू के अमन भूषण हजारी ने लगभग 12 हजार मतों के अंतर से राजद के उम्‍मीदवार गणेश भारती को हरा दिया है। तारापुर में कड़े मुकाबले के बीच जदयू के प्रत्याशी को सफलता मिली है। तारापुर में जदयू के राजीव कुमार सिंह ने राजद के उम्मीदवार अरुण कुमार साहा को हरा दिया।

मध्य प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत

मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा को बड़ी बढ़त मिल गई है। काउंटिंग के आंकड़े देखें, तो पृथ्वीपुर और जोबट सीटें भाजपा ने कांग्रेस से छीन ली हैं। वहीं, भाजपा की सीट रही रैगांव पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। इस तरह एमपी में भाजपा को एक सीट का फायदा होता दिखाई दे रहा है।

राजस्थान में कांग्रेस ने दोनों सीट जीतीं

राजस्थान के धरियावद में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां अपने ही गढ़ में भाजपा तीसरे नंबर पर रही है। वल्लभनगर में भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

बंगाल में टीएमसी ने चारों सीट जीतीं

पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने चारों विधानसभा सीट पर उपचुनाव जीत लिया है। यहां गोसाबा, दिनहाटा, शांतिपुर और खड़दह सीट पर उपचुनाव हुआ था।

हरियाणा में ऐलनाबाद सीट पर अभय चौटाला की जीत

हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला ने कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल और भाजपा-जेपी उम्मीदवार गोविंद कांडा को हरा दिया है। यह सीट अभय के ही इस्तीफा देने से खाली हुई थी।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की बड़ी जीत

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने भाजपा के रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 8766 वोट से हरा दिया है। पहले यह सीट भाजपा के पास थी। हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भी कांग्रेस ने ही भाजपा को हराकर जीत हासिल कर ली है।

असम में भाजपा ने दो सीटें जीतीं

असम की थौरा विधानसभा सीट भाजपा ने जीत ली है। बाकी 4 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग अभी जारी है, जिसमें भाजपा जीत की तरफ बढ़ रही है। असम में 4 बार विधायक रह चुके रूपज्योति कुर्मी ने मरियानी सीट जीत ली है। वे इसी साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कुर्मी को 55338 वोट, जबकि कांग्रेस के लोहित कौर को 15, 322 वोट मिले।

कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती

कर्नाटक की सिंदगी विधानसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि हंगल सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिली है। यहां भाजपा दूसरे नंबर पर रही है।

आंध्र प्रदेश की बडवेल सीट पर वायएसआरसी जीती

आंध्र प्रदेश की बडवेल सीट पर सत्ताधारी वायएसआर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। उनके उम्मीदवार ने यहां 90 हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!