महिला दिलस पर महान महिलाओं को लेकर लगी प्रदर्शनी,निखर कर सामने आयीं प्रतिभाएं
श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय के सीवान रोड स्थित ब्लूमबर्ड्स स्कूल की बच्चियों द्वारा देश-विदेश की विभिन्न वैभवशाली व्यक्तित्व की धनी महिलाओं के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी। इस आर्ट गैलरी में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, सरोजिनी नायडू,कल्पना चावला, सायना नेहवाल,सानिया मिर्जा, इंदिरा गांधी,फातिमा शेख, सावित्रीबाई फूले, मैरी कॉम, मदर टेरेसा,बेगम हजरत महल,रोजा पार्क आदि के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गयी। है।
मंगलवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ अशरफ अली, बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, डॉ इरशाद अहमद, डायरेक्टर डॉ वसीमुल हक,डॉ रजिया सुल्ताना आदि ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि डॉ अशरफ अली ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने व उन्हें सशक्त करने के लिए इस तरह का प्रयास सराहनीय है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। आर्थिक रूप से भी परिवार की जिम्मेदारी उठा रहीं हैं।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए परिवार व स्वजनों का समर्थन भी जरूरी है।पितृसत्तात्मक परिवारों की वजह से केवल परिवार में महिलाओं की स्वतंत्र सोच विकसित नहीं हो पाती है,बल्कि उनकी सकारात्मक और रचनात्मक सोच को उड़ान नहीं मिलती। हालांकि तमाम दकियानूसी सोच के बीच सभ्यता के आरंभ से ही मानव समाज के विकास में आधी आबादी की अत्यंत भूमिका रहेगी।
अब तो ढेर सारी सामाजिक जड़ता महिलाओं के मजबूत इरादों से टूटने लगी है।आज हमें आधी आबादी के प्रति निर्मित की गयी दकियानूसी मानसिकता को बदलने की आवश्यकता है। प्रदर्शनी के आयोजक डायरेक्टर डॉ वसीमुल हक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा सकता है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को समानता का अधिकार की प्राप्ति की मांग को और सशक्त बनाना है।
इस अलसर पर बीडीओ प्रणव कुमार गिरि, बीजेपी नेता अनुरंजन मिश्र,कांग्रेस नेता एसएम फजले हक, रहीमुद्दीन खान,जीवन कुमार, डॉ आसिफ, डॉ एहतेशाम, डॉ हमजा उस्मानी, सुनील चंद्रवंशी, मो एहतेशामुल हक सिद्दीकी आदि मौजूद थे।
मौके पर स्कूल की प्रतिभागी नाहिदा, पूजा,आफरीन, मेहनाज,लैबा, मेहविश,शाहीन, रोमी पाठक, शिवांगी सहित अन्य छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित की। इस प्रदर्शनी के सफल आयोजन में प्रिंसिपल साना हुसैन, शिक्षिका सायमा सुल्ताना,मैडम आफरीन, तनवीर अहमद आदि ने महती भूमिका निभायी।
यह भी पढ़े
बीपीएससी ने एलडीसी बहाली प्रक्रिया को लेकर नया नोटिस जारी किया
भारी संख्या में निकल रहा आंगनबाड़ी केंद्र के विभिन्न पदों पर बहाली
पूर्व विधायक ने बड़कागांव में टाटा मोटर्स के वर्कशॉप का किया उद्घाटन