Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
बेऊर जेल से रचे गए व्यवसाई से रंगदारी कांड का 48 घंटे में उद्भेदन, 2 गिरफ्तार - श्रीनारद मीडिया

बेऊर जेल से रचे गए व्यवसाई से रंगदारी कांड का 48 घंटे में उद्भेदन, 2 गिरफ्तार

बेऊर जेल से रचे गए व्यवसाई से रंगदारी कांड का 48 घंटे में उद्भेदन, 2 गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 08.11.2023 को ब्याहुत स्वर्ण महल दुकान में लूट का प्रयास विफल रहने पर इनलोगो के द्वारा पुनः रंगदारी की मांग की गई थी।दिनांक 14.11.2023 को विकाश कुमार जो ब्याहुत स्वर्ण महल के मालिक से समय करीब 04:21 बजे शाम में मो0 7482075630 से 50 लाख रूपये की रंगदारी की मांग की गई थी तथा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिस संदर्भ में नगर थाना कांड सं० 914/23 दिनांक 16.11.2023 धारा 387/506 भा०द०वि० दर्ज किया गया था।

जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में SIT की गठन की गई।गठित टीम द्वारा 48 घंटे के अंदर तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय आसूचना कर 48 घंटे के अन्दर रंगदारी मांगने वाले मोबाइल को जप्त किया गया एवं 02 अभियुक्त कमशः 01. रौशन कुमार उर्फ समीर कुमार पे० लक्ष्मी पासवान सा० बेलवागंज (आलमगंज) जिला पटना को गिरफ्तार किया गया। इनके निशानदेही पर 02 वीरप्रताप उर्फ खीरमोहन पे० श्री लक्ष्मण सिंह सा० एकडेरवा जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया।

इनकी संलिप्ता दिनांक 08.11.2023 को ब्याहुत स्वर्ण महल दुकान में लूट का प्रयास करने में भी है। इनके द्वारा घटना में शामिल अन्य लोगो की पहचान बताई गई है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू छापामारी जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1 रौशन कुमार उर्फ समीर कुमार पे० लक्ष्मी पासवान सा० बेलवागंज (आलमगंज) जिला पटना 2. वीरप्रताप उर्फ खीरमोहन पे० श्री लक्ष्मण सिंह सा0 एकडेरवा जिला गोपालगंज
बरामद सामान:-
1. मोबाइल:-01 (रंगदारी में प्रयोग किया गया)
छापामारी दल का सदस्य :-
1. पु०नि० हिरालाल प्रसाद, सदर अंचल2. पु०नि० प्रशांत कुमार राय थानाध्यक्ष नगर थाना 3. पु०नि० शशिरंजन थानाध्यक्ष थावे थाना 4. पु०नि० अश्विनी तिवारी, हथुआ थाना5. पु०अ०नि० विकाश कुमार प्रभारी तकनीकी शाखा 6. पु०अ०नि० धिरज कुमार, नगर थाना 7. सि0 272 प्रवीण कुमार, तकनीकी शाखा 8. सि0 03 रवि कुमार सिंह, तकनीकी शाखा 9. सि0 609 गुड्डू सिंह, तकनीकी शाखा 10. सि0 674 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, तकनीकी शाखा 11. सि0 84 संजीव कुमार, तकनीकी शाखा

यह भी पढ़े

बिहार में कब देना है अस्ताचलगामी और उदित सूर्य को अर्घ्य?

सिसवन की खबरें : नाव से विभिन्न छठ घाटों का  किया निरीक्षण  

हरियाणा में 75 प्रतिशत नौकरी देने का आरक्षण असंवैधानिक,क्यों?

प्रखंड प्रमुख कमला देवी के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरित!

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!