नम आंखों से दी गयी मां को विदाई, यमुनागढ़ जलाशय में हुआ विसर्जन

नम आंखों से दी गयी मां को विदाई, यमुनागढ़ जलाशय में हुआ विसर्जन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

* मां दुर्गा की प्रतिमा का कराया गया नगर भ्रमण
श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं को बुधवार की शाम को प्रखंड के ऐतिहासिक यमुनागढ़ स्थित जलाशय में विसर्जन किया गया। विर्सजन के पूर्व माता की प्रतिमा को गांव-गांव और बाजारों में भ्रमण करवाया गया, जहां महिला श्रद्धालुओं द्वारा माता को आरती दिखाकर नम आंखों से विदाई दी गयी। वहीं पूजापंडालों में मां दुर्गा का खोइछा भरायी का कार्यक्रम किया गया।

 

वहीं लोग गाजे-बाजे, ढोल- नगाड़े आदि की धुन पर नाचते-गाते और माता के जयकारा लगाते यमुनागढ़ पहुंचे।जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। इसके पूर्व मां दुर्गा की प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया।वहीं श्रद्धालु महिलाओं द्वारा मां दुर्गा का खोइछा भी भरा गया और मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा गया। इसप्रकार प्रखंड क्षेत्र में चले 10 दिवसीय अनुष्ठान लोक आस्था का पावन त्योहार दशहरा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया

 

बड़हरिया पुरानी बाजार, थाना चौक, जामो चौक,जामो रोड,तेतहली, खानपुर, कोइरीगांवा, कुवहीं, हरदियां, पड़रौना सहित सभी पूजा समितियों द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमाओं को बुधवार की शाम को यमुनागढ़ स्थित जलाशय में विसर्जित कर दिया गया। इस मौके पर बीडीओ संदीप कुमार, सीओ सरफराज अहमद, थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

 

साथ ही, विसर्जन में भाजपा नेता डॉ अनिल गिरि, मुखिया प्रतिनिधि सह सांसद प्रतिनिधि बाल्मीकि कुमार अश्विनी, पूर्व मुखिया वीरेंद्र साह, पूर्व मुखिया सुनील चंद्रवंशी, राजकिशोर यादव उर्फ लड्डू यादव, तारकेश्वर शर्मा,दामोदर जयसवाल, केसर श्रीवास्तव, तारकेश्वर मिश्र, प्रेमप्रकाश सोनी, रीतेश कुशवाहा, रहीमुद्दीन खान,राजेश सिंह,धर्मनाथ सिंह, संजय कुमार,प्रदीप यादव सहित अन्य गणमान्यों ने सहयोग दिया।

प्रखंड क्षेत्र में चल रहे 10 दिवसीय अनुष्ठान लोक आस्था का पावन त्योहार दशहरा शनिवार को विजयादशमी के दिन हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा माता दर्शन के साथ संपन्न हो गया.

यह भी पढ़े

गया में अपराधियों ने बालू घाट संचालक के मुंशी को मारी गोली, मौत के बाद लूटपाट कर हो गए फरार

अब ‘अंधा’ नहीं होगा कानून! न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटा

मनोहरचंद गुप्त रिविलगंज प्राथमिक शिक्षक संघ कमेटी के प्रखंड अध्‍यक्ष बने 

इस दीपावली   Wax Tealight Candles से सजाएं अपने घरों को, मात्र 150 रूपये में 

90 रूपये में  इस दीपावली अपने घरों को LED Power Pixel Serial String Light से सजाएं, amazon दे रहा है बंपर छूट

दशहरा स्पेशल सेल में औधे मुंह  गिर गया Best 5G Smartphones की कीमत, 15000 रुपये से कम में बिक रहे धांसू  ब्रांड

मूर्ति विसर्जन के दौरान 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई

बच्चियों के बेहतर तालीम देकर बनाया जा सकता है बेहतर समाज -डॉ अशरफ अली

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!