Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
मशरक में लगा किसान चौपाल मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाने पर हुई चर्चा  - श्रीनारद मीडिया

मशरक में लगा किसान चौपाल मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाने पर हुई चर्चा 

मशरक में लगा किसान चौपाल मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाने पर हुई चर्चा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

कृषि चौपाल में छाया रहा नीलगाय एवं बंदर के प्रकोप से फसल नुकसान का मुद्दा।

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

मशरक नगर पंचायत अंतर्गत मशरक पश्चिम टोला विशेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में कृषि विभाग के द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला कृषि सहायक पदाधिकारी हरे राम सिंह, कृषि समन्यवक मनोज तिवारी, रामकुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मुकेश कुमार ओझा,कृषि सलाहकार अजित कुमार सहित नगर पंचायत क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

 

इस चौपाल में कृषि सहायक पदाधिकारी हरे राम सिंह ने कहा कि आप लोग अपनी फसल उपजाऊ युक्त बनाने हेतु अपने अपने खेतों की मिट्टी को प्रयोग शाला में जांच कराएं जो जांच बिल्कुल मुफ्त है। जांचोपरांत जरूरत के अनुसार ही उर्वरक का प्रयोग करें। खेतों में जरुरत से अधिक उर्वरक देने से खेतों के शक्ति कमजोर होते जा रहा है,जो आने वाले समय के लिए बहुत बड़ी समस्या है।

 

बैठक में उपस्थित किसानों के द्वारा खेती में बाधक बने नीलगाय एवं बंदर के प्रकोप को लेकर मुद्दा उठाया गया।किसान रामप्रवेश पांडेय एवं श्याम सुंदर सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा किसानों की आमदनी को दोगुना करने की बात कही जा रही है,जो होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है, क्योंकि जब तक नीलगाय और बंदर किसानों के फसल को बर्बाद करते रहेंगे किसान का आमदनी दोगुना होना असम्भव है। किसानों ने कहा कि जब नीलगाय का प्रकोप क्षेत्र में नही था तब सभी किसान अपने खेतों में मकई ,मसुरीया ,बाजरा,मरुआ सहित कई फसल उपजाया करते थे।फसल परिपूर्ण भी होता था,

 

 

लेकिन जब से नीलगाय का प्रकोप हुआ है, खेती पर सारा खर्च बेकार जा रहा है। किसान चौपाल में किसानों के समस्या को सुनते हुए कृषि पदाधिकारी ने कहा कि आप सभी के समस्या को वरीय पदाधिकारी तक पहुंचाया जाएगा। समस्या के निजात के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से किसान राजगुरु सिंह,सुदीश सिंह, रामबाबू पाण्डेय, गुलाब सिंह,उदय सिंह,मनदेव सिंह ,सुरेश सिंह,सकलदीप सिंह,नवल सिंह, सभापति सिंह, विनोद सिंह, हरि माधव सिंह , चन्द्रमा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

क्या केके पाठक की शिक्षा विभाग होगी वापसी या वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे?

सिसवन की खबरें :  शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति  गिरफ्तार

क्या बिहार के नवनिर्वाचित 40 सांसदों में 21 सांसद दागी है?

5 साल तक रिलेशन मे रखा शादीशुदा GF को.. पति को छोड़ने वाली प्रेमिका ने शादी क़ी जिद क़ी तो मार डाला

नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का हुआ उद्घाटन

भारत झेल रहा भीषण गर्मी की मार,तापमान 40 डिग्री के पार

Leave a Reply

error: Content is protected !!