Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
कृषक हित समूह और महिला खाद्य सुरक्षा समूह बनाकर किसान करें कलस्टर में खेती - श्रीनारद मीडिया

कृषक हित समूह और महिला खाद्य सुरक्षा समूह बनाकर किसान करें कलस्टर में खेती

कृषक हित समूह और महिला खाद्य सुरक्षा समूह बनाकर किसान करें कलस्टर में खेती

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):


सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड अंर्तगत हरदोबारा पंचायत के बभनबारा के ब्रह्मस्थान परिसर में सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह, कृषि समन्वयक बृजेश कुमार पाठक, किसान सलाहकार दिलीप कुमार प्रसाद, राजीव कुमार केशरी और सरपंच विनोद कुमार की मौजूदगी में रबी किसान चौपाल आयोजित हुआ।

वहीं प्रखंड की तेतहली पंचायत के कोईरीटोला गांव में सहायक तकनीकी प्रबंधक पूनम कुमारी,कृषि समंवयक उमेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार और गुलाब कुमार आदि की उपस्थिति में रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने बताया कि कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा अब कृषि विभाग की योजनाओं को कलस्टर में देने का निर्देश दिया है। जो एक गांव में 25 किसानों को देना रहता है। और कलस्टर में खेती करना है। कलस्टर योजना लेने के लिए किसानों को कृषक हित समूह और महिला खाद्य सुरक्षा समूह बनाना जरूरी है।

सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह द्वारा समूह के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि आत्मा कृषि विभाग सीवान द्वारा समूह का रजिस्ट्रेशन होता है। एक समूह में 25 से 30 किसान रहते हैं। एक गांव में दो समूह बनाया जाता है। एक समूह पुरुष का और एक समूह महिला का बनाया जाता है। इसमें जो किसान खेती करते है, उन्हीं को रखा जाता है।

समूह बनने के बाद समूह का रजिस्ट्रेशन करा कर बैंक में खाता खोलकर हर माह 100 रुपए प्रति सदस्य जमा करना होता है।समूह बनने के बाद सभी कलस्टर की योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ सबसे पहले दिया जाता है तथा समूह के लोग कलस्टर में खेती आसानी से कर सकते हैं। वहीं कस्टम हायरिंग का यंत्र 80 प्रतिशत छूट पर समूह में दिया जाता है।

प्रशिक्षण,परिभ्रमण, भी समूह के किसान का ही पहले कराया जाता है। साथ में फसल अवशेष प्रबंध, जैविक खेती अन्तर्गत पक्का बर्मी बेड योजना, कृषि यांत्रीकरण, बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बीज उपचार, दलहन तेलहन और मोटे अनाज की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े

खापबनकट में कचरा प्रबंधन अपशिष्ट प्रसंकरण इकाई का हुआ उदघाटन

पिंक एंड ब्लू – सिंबियोटिक लिविंग ने नई दिल्ली में 5वें वार्षिक पॉश कॉन्क्लेव और पुरस्कार समारोह का आयोजन किया

सिधवलिया की खबरें : वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजयमान हो रहा क्षेत्र

सीवान की खबरें :  अंचलाधिकारी ने किया भूमि विवाद का निपटारा

गंगापार तौफिर देवी दियारा में  मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन, हथियार बनाते 4 कारीगर गिरफ्तार

बांका में हथियार की खरीद बिक्री को लेकर पुलिस ने छापेमारी, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!