विधवा महिला की हत्या मामले में ससुर-देवर गिरफ्तार

विधवा महिला की हत्या मामले में ससुर-देवर गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

औरंगाबाद में 5 दिन पहले घरेलू विवाद में मर्डर

4 साल पहले पति ने किया था सुसाइड

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

औरंगाबाद में 12 जनवरी को विधवा महिला की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने ससुर के साथ 2 देवर को अरेस्ट किया है। पकड़े गए बदमाशों में कुटुंबा थाना क्षेत्र के बैदौलिया गांव निवासी रामेश्वर बैठा और उनके दो बेटे राहुल कुमार और रंजन कुमार शामिल है।बैदौलिया गांव निवासी स्वर्गीय मुन्ना बैठा की पत्नी संजू देवी की घरेलू विवाद में ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी।

कांड के खुलासा को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम गठित हुई। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने कार्रवाई की। 4 साल पहले पति ने की थी आत्महत्या तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया। मृतका के पति मुन्ना बैठा ने चार साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

मृतका संजू देवी अपने बच्चों के साथ अकेली रह रही थी। इसी दौरान बीते रविवार को जमीन और संपत्ति को लेकर संजू देवी के देवर-देवरानी और सास से झगड़ा हो गया। जिसमें आरोप है कि देवर-देवरानी व सास ने मिलकर संजू देवी की गला दबाकर हत्या कर दी।सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय पांडे ने बताया कि विधवा महिला के हत्याकांड में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया हैं। अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

यह भी पढ़े

टोल टैक्स पर नई प्लानिंग कर रही सरकार, प्राइवेट गाड़ियों के लिए जारी होंगे पास

तोड़ दी बाइक,पहनाई जूतों की माला…आखिर क्यों लखीसराय में ग्रामीणों ने शिक्षक की कर दी पिटाई?

रूसी सेना की ओर से युद्ध में 12 भारतीयों की जान गई है

आरा में पंखे के कुंडी से लटका किशोर का शव बरामद, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

error: Content is protected !!