Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
चिड़ियाघर की तरह विश्वनाथ मंदिर में शुल्क लिया जाना आधुनिक जजिया कर जैसा है- रोशन पाण्डेय - श्रीनारद मीडिया

चिड़ियाघर की तरह विश्वनाथ मंदिर में शुल्क लिया जाना आधुनिक जजिया कर जैसा है- रोशन पाण्डेय

चिड़ियाघर की तरह विश्वनाथ मंदिर में शुल्क लिया जाना आधुनिक जजिया कर जैसा है- रोशन पाण्डेय

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

मंदिर को चिड़ियाघर या व्यापार का अड्डा ना बनाएं जाएं – रोशन पाण्डेय

भगवान के समक्ष आमजन व गरीब दर्शनार्थियों से भेद उत्पन्न कर VIP/VVIP को ईश्वर से भी बड़ा स्थापित करना आम श्रद्धालुओं को चोट पहुंचाता है- रोशन पाण्डेय

श्रीनारद मीडिया, सुनील मिश्रा, वाराणसी, (यूपी):

पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण भगवान शिव की नगरी काशी द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन व पूजन शुल्क लिए जाने एवं वीआईपी व आम दर्शनार्थी के बिच हो रहे भेदभाव का विरोध करते हुए राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन के अध्यक्ष हिन्दू नेता रोशन पाण्डेय ने जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इसे तत्काल रोकने कि मांग किया है।
रोशन पाण्डेय ने कहा भगवान के समक्ष आमजन व गरीब दर्शनार्थियों से भेद उत्पन्न कर VIP/VVIP को ईश्वर से भी बड़ा स्थापित करना आम श्रद्धालुओं को चोट पहुंचाता है और यह
अव्यवहारिक एवं धर्मविहीन परंपरा है।

रोशन पाण्डेय ने कहा कि मंदिरों में सुगम दर्शन के नाम पर पूजन दर्शन का शुल्क लेना आधुनिक जजिया कर की तरह है! जबकि प्रत्येक दर्शनार्थी दर्शन पूजन के उपरांत श्रद्धा और सामर्थ्य अनुसार स्वेच्छा से दान करता है लेकिन दर्शन हेतु उसपर बाध्यकारी शुल्क अधिरोपण किया जाना सर्वथा उनुचित है।
इसे तत्काल बंद करने की आवश्यकता है।

हमारे हिन्दू मंदिरों को चिड़ियाघर की तरह बना दिया गया है और व्यापार का अड्डा बन रहे मंदिरो से लोगो का सनातन धर्म व मंदिरों से लगाव खत्म होता जा रहा है। रोशन पाण्डेय ने कहा लोगो की मन में सनातन धर्म व मंदिरों को लेकर व्यापार,व्यवसाय भेदभाव जैसी अवधारणा बन रही है ऐसे में इसे रोका जाना नितांत आवश्यकता है। इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू दल के प्रदेश अध्यक्ष संतोष द्विवेदी उर्फ पप्पू ने कहा कि देश के सभी महत्वपूर्ण मंदिरों को अधिग्रहण कर सरकार अघोषित जजिया कर लगा रखी है इसे तत्काल बंद कर देना चाहिए और मंदिरों को व्यापार व्यवसाय का केंद्र नहीं बनाना चाहिए।

जिला सचिव जैनेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार सिर्फ हिन्दू मंदिरों को ही अधिग्रहण क्यों कि है अन्य समुदाय व मुस्लिम इसाई सिक्खों की धार्मिक स्थलों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है ये भेदभाव समाप्त होना चाहिए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष द्विवेदी उर्फ पप्पू, जिला सचिव जैनेन्द्र त्रिपाठी, जिला मंत्री राजकिशन वर्मा,गोलू अनुराग जी इत्यादि के साथ दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति का चुना जाना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है.

ट्रक और बाइक की टक्कर, बर्थडे पार्टी में जा रहे तीन युवक घायल.

सिवान  मंडल कारा में बंद याकूब खान को NIA की टीम जम्‍मू कश्‍मीर ले गयी

सावन की दुसरी सोमवारी पर मेंहदार में लाखों श्रद्धालओं ने किया जलाभिषेक

गभीरार में महिला के साथ हुई मारपीट, छेडखानी का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस

Leave a Reply

error: Content is protected !!