Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पंचदेवरी के रुप पोईया में लगी भीषण आग, 21 घर जलकर राख, 50 लाख से अधिक संपत्ति का नुकसान - श्रीनारद मीडिया

पंचदेवरी के रुप पोईया में लगी भीषण आग, 21 घर जलकर राख, 50 लाख से अधिक संपत्ति का नुकसान

पंचदेवरी के रुप पोईया में लगी भीषण आग, 21 घर जलकर राख, 50 लाख से अधिक संपत्ति का नुकसान

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्री नारद मीडिया अरविन्द रजक पंचदेवरी : प्रखंड के रुप पोइयां दलीत बस्ती में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गयी, जिसमें 21 घर जल कर राख हो गये। अगलगी में सात बकरियां जिंदा जल गई। वहीं इस घटना में लगभग 50 लाख रूपये से अधिक की क्षति हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की दोपहर रुप पोइयां हरिजन टोली निवासी श्रीभगवान राम के घर में अचानक आग लग गयी। अभी लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। जो लोग घर के अंदर थे, उनलोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। काफी प्रयास के बाद भी घर से सामान नहीं निकाले जा सके। घर में नगद रुपये, अनाज, कपड़ा सहित सभी सामान जलकर राख हो गये। आग के विकराल रूप को देख आस-पास के कई गांवों के लोग घटना स्थल पर पहुंच गये। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद फुलवरिया से दमकल पहुंच गयी। उसके बाद भोरे व विजयीपुर से दमकल की गाड़ी पहुंच गयी। दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ितों में भगवान राम, भीखी राम, सुभाष राम, हरि ओम राम, सुरेश राम, हीरालाल राम, पप्पू राम, जय प्रकाश राम, फुल कुमारी कुअंर, संतोष राम, राजकुमार राम, कविलास राम, रीना देवी, हृदया राम, प्रमोद राम, अशोक राम, बनारसी राम, मोतीलाल राम, पिंटू राम, विगु यादव व सतन यादव शामिल हैं। घटना के बाद कई पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। इस घटना में भिखी राम की तीन बकरियां व जयप्रकाश राम की चार बकरियां भी जिंदा जल गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गये हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ आदित्य शंकर ने मामले की पूरी जानकारी ली। और तत्काल प्लास्टिक की तिरपाल, चिउड़ा, मीठा उपलब्ध कराया। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद पीड़ित परिवारों को नियमानुकूल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!