अहिरौली मुशहर टोली में लगी आग, दो घर जलकर राख

अहिरौली मुशहर टोली में लगी आग, दो घर जलकर राख

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

अगलगी में 50 हजार नगदी सहित दो लाख की क्षति

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ

श्री नारद मीडिया अरविंद रजक पंचदेवरी: प्रखंड के अहिरौली मुशहर टोली में सोमवार की सुबह खाना बनाने के दौरान आग लग गयी, जिसमें दो घर जल कर राख हो गये। इस घटना में 50 हजार नगदी सहित लगभग दो लाख रूपये से अधिक की क्षति हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की सुबह अहिरौली मुशहर टोली निवासी बनवारी मुशहर के घर में खाना बनाने के दौरान आग लग गयी। अभी लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। जो लोग घर के अंदर थे, उनलोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। काफी प्रयास के बाद भी घर से सामान नहीं निकाले जा सके। घर में 50 हजार नगद रुपये, अनाज, कपड़ा सहित सभी सामान जलकर राख हो गये। आग के विकराल रूप को देख आस-पास के कई गांवों के लोग घटना स्थल पर पहुंच गये। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ितों में बनावारी मुशहर और रमेश मुशहर शामिल हैं। घटना के बाद कई पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ आदित्य शंकर ने मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद पीड़ित परिवारों को नियमानुकूल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!