Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने एक साथ देखी पंजाब विधान सभा की कार्यवाही - श्रीनारद मीडिया

पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने एक साथ देखी पंजाब विधान सभा की कार्यवाही

पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने एक साथ देखी पंजाब विधान सभा की कार्यवाही

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, हरियाणा


इतिहास में पहली बारहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को पंजाब विधान सभा की कार्यवाही देखी। पंजाब विधान सभा पहुंचने पर वहां के विस अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। हरियाणा और पंजाब के इतिहास में यह पहला अवसर रहा कि जब मुख्यमंत्री और विधान सभा अध्यक्ष दोनों एक साथ पंजाब विधान सभा की कार्यवाही देखने पहुंचे हों। इस अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे।

इससे पूर्व, 7 सितंबर 2000 को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष सतबीर सिंह कादियान, 5 सितंबर 2008 को हरियाणा के कृषि मंत्री सरदार हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, 9 मार्च 2010 को भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज, 17 मार्च 2010 को विधायक आफताब अहमद, 14 मार्च 2011 को विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, 16 मार्च 2015 को विपक्ष के नेता अभय चौटाला, विधायक जय प्रकाश, हरविंद्र कल्याण, रविंद्र मछरौली, महिपाल ढांडा, जसवीर देशवाल, 21 फरवरी 2019 को वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक ओम प्रकाश यादव, अभे सिंह यादव, उमेश अग्रवाल और बख्शीश सिंह विर्क, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा पंजाब विधान सभा की कार्यवाही देखने गए थे।

इससे पूर्व अनेक बार पंजाब विधान सभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भी हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही देखने आए हैं। 9 अगस्त 2022 को पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ने एक साथ हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही देखी थी। 26 मार्च 2008 को पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों हरियाणा विधान सभा पहुंचे थे। 6 मार्च 2013 को पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणजीत अटवाल ने हरियाणा विधान सभा की कार्यवाही देखी थी।

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ पंजाब विधान सभा के प्रश्नकाल की कार्यवाही देखी। विस अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा बहुत ही अच्छी तरह से सदन का संचालन कर रहे हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!