बिहार विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर हुआ बल प्रयोग

बिहार विधानसभा घेरने जा रहे कांग्रेसियों पर हुआ बल प्रयोग

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को विधानसभा घेरने जा रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं को जमकर पीटा गया। पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास भी पीटे गए। लाठीचार्ज में कई कांग्रेसी घायल हुए हैं। पुलिस ने 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया और बाद में बांड भरवाकर छोड़ दिया गया।

दरअसल, बिहार में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए युवा कांग्रेस ने विधानसभा घेरने का ऐलान किया था। इसी के तहत विधानसभा का घेराव करने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से बुधवार की दोपहर में मार्च निकाला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बोरिंग रोड चौराहा के पास बैरिकेडिंग कर दी गई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को वापस जाने के लिए समझा रही थी। इसी दौरान मार्च में शामिल भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगी। आरोप है कि पुलिस पर कुछ प्रदर्शकारियों ने पत्थर भी फेंके। इसमें दो पुलिसकर्मियो को चोट लगी।

इसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए पानी की बौछार की। लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं रुके तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास पर जमकर लाठियां बरसाई गईं। डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्रदर्शनकारी काफी उग्र थे। उन्हें वापस जाने के लिए बार-बार अनुरोध किया जा रहा था। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पुलिस से उलझ गए और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। उन्हें हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

प्रदर्शन को लेकर नहीं ली थी अनुमति 
पुलिस अधिकारियों का दावा है कि प्रदर्शन को लेकर युवा कांग्रेस की ओर से पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी। न ही इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी प्रशासन को दी गई थी। पुलिस के मुताबिक विधानसभा सत्र चलने के कारण वहां के आसपास के इलाके में निषेधाज्ञा लागू है। लिहाजा पहले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस जाने को कहा। इसके बाद भी जब वे नहीं मानें तो हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास को पटना पुलिस ने घेरकर लाठियों से पिटाई की। बिहार विधानसभा घेराव के लिए निकले कांग्रेस की युवा इकाई के प्रदर्शनकारी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। पटना के बोरिंग रोड चौराहे के पास पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। लाठीचार्ज के दौरान कई कार्यकर्ता घायल हुए। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि डबल इंजन सरकार याद रखे वो सरकार में सिर्फ समय के मेहमान हैं। मगर, पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो काफी निर्मम तरीके से कांग्रेस नेताओं और बीवी श्रीनिवास की पिटाई की।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सिर फटा

बताया जा रहा है कि इस आपाधापी में बिहार पुलिस के एक जवान का सिर फट गया। पटना पुलिस का आरोप है कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने कहा कि हमलोग बिहार में बढ़ते अपराध समेत कई मुद्दों को लेकर आज विधानसभा मार्च के लिए निकले थे। हमलोगों को बोरिंग रोड चौराहे पर रोक लिया गया। जबतक, हमलोग कुछ समझ पाते तब तक लाठीचार्ज कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा पीटा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!