पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने जदयू का दामन थाम लिया

पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने जदयू का दामन थाम लिया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार में छपरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने मंगलवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता व जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि इनके आने से सारण प्रमंडल में जदयू को मजबूती मिलेगी।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य संजय झा भी इस मौके पर मौजूद थे। विजय चौधरी ने इस मौके पर कहा कि सारण, सिवान, गोपालगंज और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में रणधीर सिंह के परिवार का मजबूत राजनीतिक प्रभाव है। जदयू में इनके आने से उन इलाकों में पार्टी को मजबूती मिलेगी। बता दें कि सारण संसदीय सीट से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं।

प्रदेश जदयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं सांसद संजय कुमार झा ने रणधीर कुमार सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। रणधीर सिंह महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने राजद से इस्तीफा दिया था। वह, महाराजगंज लोकसभा सीट से राजद के टिकट के दावेदार थे, पर महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गयी।

इस मौके पर विजय चौधरी ने कहा कि सारण, सीवान, गोपालगंज और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में रणधीर सिंह के परिवार का मजबूत राजनीतिक प्रभाव है। इनके पिता समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से रहे हैं, इसलिए यह कहा जा सकता है कि रणधीर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति-सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए अपने हजारों समर्थकों के साथ जदयू में घर वापसी की है।

इनके आने से सारण प्रमंडल में जदयू को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि चार चरणों का चुनाव खत्म होने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन जीत दर्ज करेगा।

बिहार में 40 सीटों पर होगी एनडीए की जीत’

रणधीर सिंह के पिता प्रभुनाथ सिंह समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि चार चरणों का चुनाव खत्म होने के बाद यह स्पष्ट है कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत दर्ज होगी।

‘राजद ने रणधीर सिंह के साथ छल किया’

जदयू विधान पार्षद व प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने इस अवसर पर कहा कि लालू परिवार सिर्फ ठगने का काम करता है। उन्हें सिर्फ अपने परिवार के लोगों की चिंता है। रणधीर सिंह के साथ राजद ने छल किया है। उन्होंने यह दावा किया कि सारण प्रमंडल के चार लोकसभा सीटों पर एनडीए बड़े अंतर से जीत हासिल करेगा।

मिलन समारोह में विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी. महेश्वर प्रसाद सिंह, पजदयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, सारण जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ राजू, वासुदेव कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, विशाल सिंह राठौर व सुधीर सिंह सहित पार्टी के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!