महाराणा प्रताप के पखवारा जन्मोत्सव मनाया गया
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):
सारण जिले के अमनौर प्रखण्ड के पर्यटक स्थल केंद्र पुरवारी पोखरा के सभागार भवन में रविवार को राजपुताना सेवा संघ के तत्वधान में महाराणा प्रताप सिंह के पखवारा जन्मोत्सव मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रो जयकांत सिंह जय ने किया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यतिथि साहेबगंज के विधायक राजू सिंह,अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह,संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह समेत दर्जनों अतिथियो ने महाराणा प्रताप सिंह व बहुरिया राम स्वरूपा देवी के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि कर किया गया।
इसके बाद कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष जयन्त कुमार सिंह ने आये अतिथियो को अंग वस्त्र फूल माला पगड़ी पहनाकर हाथों में तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया गया।इस मौके पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के कृतित्व व ब्यक्तिव पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक राजू सिंह ने कहा महाराणा प्रताप मेवाड़ के शासक एक बीर योद्धा थे।सिसोदिया राजवंश के 54 वे शासक थे।पूरा जीवन उन्होंने मुगलों और अंग्रेजो से लड़ते रहे।इनकी बीरता व जीवन से हमलोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिन्होंने धर्म की रक्षा एवं मातृभूमि के लिए अपना संपूर्ण जीवन बलिदान कर वीरता,त्याग एवं तपस्या का परिचय दिया।
कार्यक्रम का संयोजक सुनील सिंह ने कहा कि भले ही विषम परिस्थितियों में दुश्मन कितना ही मजबूत क्यों ना हो अपनी वृद्ध इच्छाशक्ति की मिसाल देते हुए अकबर की विशाल सेना को अपनी वीरता युद्ध कौशल से पराजित कर उन्होंने मातृभूमि की रक्षा की।
अमर सिंह ने कहा कि भारतीय इतिहास में राजपूतों का गौरवपूर्ण स्थान रहा है। महाराणा प्रताप ने ने देश जाति, धर्म तथा स्वाधीनता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने में कभी संकोच नहीं किया उनके इस त्याग पर संपूर्ण भारत को गौरव हो रहा है।
उक्त मौके पर जय कांत सिंह,त्रिवेणी सिंह,मंजू देवी,पूर्व मुखिया बसंत सिंह,मुखिया प्रतिनिधि राजीव सिंह,मुनचुन सिंह,पूर्व जिला पार्षद आशुतोष सिंह,शैलेन्द्र सिंह डिक,सरपँच प्रतिनिधि धीरज कुमार सिंह,आलोक कुमार सिंह,महेश सिंह,अमरेन्द्र सिंह,त्रिपुरारी सिंह,उज्जवल सिंह, ,संजीव सिंह,ब्रिज सिंह,मनोज सिंह,ब्बन सिंह,पशुपति सिंह,बिमल सिंह,टुन्ना सिंह,मनीष सिंह विशाल,मंच संचालन मंटू सिंह,ने किया।
यह भी पढ़े
सिसवन में अपराधियों ने युवक को चाकू से गोंदा, स्थिति गंभीर
रघुनाथपुर के राजपुर हाईस्कूल में 7 जून को सीधा संवाद करेंगे प्रशांत किशोर
उद्यमिता व निवेश को बढ़ाने हेतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन.
पर्यावरण दिवस पर सोसाइटी हेल्पर ग्रुप ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण किया गया
प्रकृति को देवता तुल्य मानकर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है,क्यों?
सांस्कृतिक राष्ट्र की अवधारणा को सामने रखने वाले पहले व्यक्ति थे–माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर.