Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
दिसंबर तक मिलेगा फ्री अनाज, 1242 करोड़ के बजट पर लगी मुहर - श्रीनारद मीडिया

दिसंबर तक मिलेगा फ्री अनाज, 1242 करोड़ के बजट पर लगी मुहर

दिसंबर तक मिलेगा फ्री अनाज, 1242 करोड़ के बजट पर लगी मुहर

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

बिहार के लोगों के लिए यह जरूरी खबर है। राज्य के अंदर अब दिसंबर तक मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा। यह जानकारी खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने खुद विधानसभा में दी। उन्होंने बताया कि अंत्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाता है जबकि पूर्विकर्ता परिवारों को 5 किलो अनाज मुफ्त मिलता है। अब यह योजना दिसंबर तक चलेगी। दरअसल, बिहार उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने वाला बिहार पहला राज्य है।

यहीं न सिर्फ उचित खाद्यान्न की आपूर्ति हो रही है, बल्कि उपभोक्ताओं की रूचि का भी ख्याल रखा जा रहा है। मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अनुदानित दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 85.12 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 74.53 फीसदी आबादी को फायदा देने का टारगेट रखा गया है। इसके अनुसार 8.71 करोड़ लाभुकों की अनुमान्यता है।

लेशी सिंह ने बताया कि वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना का लाभ बिहार में रहने वाले दूसरे राज्य के लोगों को मिल रहा है। दूसरे राज्यों में रहने वाले बिहार के लोग भी इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। राज्य के बाहर बिहार के 16.05 लाख जबकि बिहार के बाहर के 18 हजार लोगों ने इसका लाभ लिया। वंचित परिवारों के लिए नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं।

अब ये आनलाइन भी बन रहे हैं। जन वितरण प्रणाली की सभी दुकानों पर पाश मशीनें लगा दी गई हैं। इससे उपभोक्ताओं की शिकायतें कम हुई हैं।आपको बताते चलें कि, सदन ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के 1242.03 करोड़ के बजट पर सहमति प्रदान कर दी। इसके साथ ही विधानसभा में दो अन्य विभागों का भी बजट पारित किया गया। ग्रामीण कार्य विभाग का 115 अरब 68 करोड़ 91 लाख 35 हजार करोड़ का जबकि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का 781 करोड़ 74 लाख 72 हजार का बजट शामिल है।

यह भी पढ़े

घर में सही जगह रखें झाड़ू और पोछा, कभी नहीं आएगी कोई परेशानी

भूलकर भी इन 5 दिनों में  न खरीदें नया झाड़ू, हो सकता है पैसों का नुकसान

लालपुर पुलिस ने वारंटी शमशेर चौहान को किया गिरफ्तार

शिवपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त नमन जायसवाल को किया गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!