Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसटीएफ एवं दिल्ली पुलिस के सहयोग से 1 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली को दबोचा। - श्रीनारद मीडिया

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसटीएफ एवं दिल्ली पुलिस के सहयोग से 1 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली को दबोचा।

श्रीनारद मीडिया, प्रभात कुमार मिश्रा, गया (बिहार)

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

गया। नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में गया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। गया पुलिस ने एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के सहयोग से 1 लाख के इनामी नक्सली को दिल्ली के पहाड़गंज इलाके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी अनिल यादव उर्फ सद्दाम बताया जाता है। जो वर्ष 2005 से नक्सली संगठन के लिए काम करता आया है और कई खतरनाक नक्सली वारदात को अंजाम दे चुका है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए निमचक बथानी अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात नक्सली अनिल यादव उर्फ सद्दाम दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रह रहा है। जो समय समय पर आकर गया और जहानाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में नक्सली घटनाओं का अंजाम देता रहा है। सूचना के को लेकर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम का गठन कर दिल्ली पुलिस के सहयोग से चिन्हित जगह पर छापेमारी की गई।

जहां से पुलिस ने कुख्यात इनामी नक्सली अनिल यादव उर्फ सद्दाम को धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल यादव उर्फ सद्दाम, निवासी धरमपुर, थाना हुलासगंज, जहानाबाद बताया। एसडीपीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि कुख्यात इनामी नक्सली अनिल यादव उर्फ सद्दाम पर 2020 में जहानाबाद और गया जिले में विस्फोटकों के साथ बड़ी नक्सली घटनाओं की साजिश रचने का आरोप है। वह खिजरसराय थाना कांड संख्या 302/20 सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था। इस कांड में पुलिस ने पूर्व में छह अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार इनामी नक्सली अनिल यादव उर्फ सद्दाम का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। हत्या, विस्फोटक पदार्थों की तस्करी और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में शामिल रहा है।

गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ 2004 से लेकर 2020 तक गया और जहानाबाद के विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं। एसडीपीओ प्रकाश कुमार ने कहा कि गया, जहानाबाद और नवादा जिलों में सक्रिय इस खतरनाक नक्सली की गिरफ्तारी से नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने इसे सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि कुख्यात नक्सली के गिरफ्तारी में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!