Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
गया के खिजरसराय अंचल के सीओ विनोद कुमार चौधरी घूस लेते गिरफ्तार - श्रीनारद मीडिया

गया के खिजरसराय अंचल के सीओ विनोद कुमार चौधरी घूस लेते गिरफ्तार

गया के खिजरसराय अंचल के सीओ विनोद कुमार चौधरी घूस लेते गिरफ्तार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, राकेश सिंह, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के  गया में भ्रष्ट अंचल अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। दाखिल खारिज कराने के नाम पर यह घूस के तौर पर रुपए मांग रहा था। इसकी शिकायत निगरानी पटना में की गई थी। जिसके बाद निगरानी की टीम ने छापेमारी कर रिश्वतखोर सीओ विनोद कुमार चौधरी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

गया के खिजरसराय अंचल से सीओ विनोद कुमार चौधरी की गिरफ्तारी की गई है।
घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार खिजरसराय अंचल से हुई गिरफ्तारी है।
जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति से जमीन की दाखिल खारिज कराने के नाम पर खिजरसराय सीओ के द्वारा नकदी की मांग की गई थी। इसके बाद इसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी में दर्ज कराई थी।शिकायत के सत्यापन के बाद बुधवार को निगरानी की टीम पहुंची। इसके बाद गया जिले के खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय से सीओ विनोद कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। निगरानी ने रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ भ्रष्ट सीओ को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद टीम उसे साथ लेकर पटना लौट गई।

सागर कुमार, निगरानी डीएसपी ने बताया कि
एक दिन पहले आवास सहायक हुआ था।
15 हजार की राशि के साथ रंगे हाथ घूसखोर सीओ विनोद कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।यह गया जिले के खिजरसराय अंचल में पोस्टेड है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई निगरानी की टीम के द्वारा की जा रही है –
दरअसल, गया जिले में भ्रष्ट सरकारी रहनुमा की कोई कमी नहीं है। नतीजतन आए दिन रिश्वत लेते अफसरों को निगरानी की टीम गिरफ्तार कर रही है। लगातार गिरफ्तारियां होने के बावजूद रिश्वत लेने का मामला थम नहीं रहा। मंगलवार को ही इमामगंज प्रखंड मुख्यालय के मंझौली पंचायत के आवास सहायक मनीष रंजन को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद बुधवार को खिजरसराय अंचल के सीओ विनोद कुमार चौधरी की गिरफ्तारी निगरानी की टीम ने की है।

यह भी पढ़े

टीम इंडिया एशिया कप से हुई बाहर, पाकिस्तान पहुंची फाइनल में

नसीम शाह ने आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी,कैसे ?

रघुनाथपुर के लिए 7 सितंबर रहा गौरवान्वित होने का दिन

Leave a Reply

error: Content is protected !!