गोपालगंज का 50 हजार का कुख्यात इनामी भोरे से गिरफ्तार, पुलिस टीम पर फायरिंग कर हुआ था फरार

गोपालगंज का 50 हजार का कुख्यात इनामी भोरे से गिरफ्तार, पुलिस टीम पर फायरिंग कर हुआ था फरार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज पुलिस के लिए सिरदर्द बने 50 हजार के इनामी अपराधी मनोज राम को भोरे से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। गिरफ्तार आरोपी मनोज राम से पूछताछ कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। दूसरी तरफ इनामी अपराधी की गिरफ्तारी गोपालगंज पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस पर फायरिंग कर सुर्खियों में आया था आरोपी भोरे थाना क्षेत्र के जगदीश बंतरिया गांव निवासी मनोज राम उस समय सुर्खियों में आया था। जब उसकी गिरफ्तारी के लिए चारों तरफ से पुलिस ने उसे घेर लिया था।

 

उसके बावजूद भी वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर नाटकीय अंदाज में फरार हो गया था। इससे पहले उसने विजयीपुर में एक ज्वेलरी शॉप और सीएसपी लूट कांड की घटना को भी अंजाम दिया था। इसी मामले में पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, भोरे थाना क्षेत्र के अमही मिश्रा गांव के पास 18 जनवरी को पुलिस और मनोज राम के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए मनोज राम फरार हो गया था। गिरफ्तारी बनी चुनौती तो 50 हजार का रखा गया इनाम दिनदहाड़े पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने वाले मनोज राम ने सीधे-सीधे गोपालगंज पुलिस को चुनौती दे दी थी।

इसके बाद उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई प्रयास किए गए। लेकिन सारे प्रयास विफल रहे। बाद में सारण डीआईजी ने मनोज राम के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ एसपी स्वर्ण प्रभात ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर एक टीम बनाई। उसमें एसओजी और एसटीएफ की टीम को भी शामिल किया गया। इसके अलावा तकनीकी शाखा के प्रभारी सुजीत कुमार, भोरे थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल कुमार, एएसआई प्रियरंजन कुमार, तकनीकी शाखा के सिपाही प्रवीण कुमार और भोरे थाना के रवि कुमार निर्मल को शामिल किया गया।

जानकारी के अनुसार, विजयीपुर में हुए लूटकांड के मामले में पुलिस ने मनोज राम की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इससे नाराज मनोज राम लगातार पुलिस टीम पर हमला करने की फिराक में था। 18 जनवरी 2024 को गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर उसने हमला कर दिया, लगातार गोलियां भी चलाईं। इसके बाद वह फरार हो गया। फरार होने के बाद से भूमिगत हुए मनोज राम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार कसरत कर रही थी। इसी बीच तकनीकी शाखा को यह जानकारी मिली कि मनोज राम भोरे में छिपा है। फिर पुलिस टीम ने उसे भोरे से गिरफ्तार कर लिया।

 

यूपी में भी दर्ज हैं आपराधिक मामले मनोज राम के खिलाफ बिहार और उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनमें विजयीपुर में लूट के दो, भोरे थाना में पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में एक और खामपार थाना क्षेत्र में लूट का एक और गैंगस्टर एक्ट का एक मामला दर्ज है। फिलहाल 50 हजार का इनामी अपराधी मनोज राम पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं, इस संबंध में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मनोज राम को गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़े

मुंगेर में ऐसे चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री कि पुलिस भी खा जाए धोखा, अब हो गई बड़ी कार्रवाई

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला व्यक्ति कोलकाता में गिरफ्तार

इस फोन नंबर पर दें अवैध खनन की जानकारी, बिहार सरकार देगी इनाम

बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही युवती को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली

एक अद्भुत मानसिक सुकून देता है रुद्राभिषेक अनुष्ठान

भारत-बांग्लादेश संबंध कई दशकों से घनिष्ठ बने हुए हैं – विदेश मंत्री

सम्पूर्ण राष्ट्र सहित काशी में गौप्रतिष्ठा पर्व के रूप में मनाया गया शंकराचार्य जी का अवतरण दिवस

Leave a Reply

error: Content is protected !!