Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
एच. आर. कॉलेज, अमनौर में मनाया गया संविधान दिवस समारोह - श्रीनारद मीडिया
Breaking

एच. आर. कॉलेज, अमनौर में मनाया गया संविधान दिवस समारोह

एच. आर. कॉलेज, अमनौर में मनाया गया संविधान दिवस समारोह

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत “संविधान दिवस महोत्सव का आयोजन शनिवार को  हुआ. इस उपलक्ष्य पर ” भारत – लोकतंत्र की जननी” विषय पर प्रथम सत्र में व्याख्यान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. वहीं दूसरे सत्र में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1&2 द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी सह हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. रणजीत कुमार ने किया. उन्होंने लोकतंत्र में लोक, प्रजा, जन एवं गण शब्द की ऐतिहासिक एवं भाषा की उत्पति के आधार पर व्याख्या करते हुए अखंड वैदिक पूर्व भारत यानी आस्ट्रिक, किरात, नेग्रिटो एवं द्रविड परिवार से लेकर रामायण महाभारत तक एवं मनु, चाणक्य से लेकर बाबा साहब अम्बेडकर तक की लोकतंत्र की जननी भारत के महत्वपूर्ण पर प्रकाश डाला.

मुख्य वक्ता राजनीतिशास्त्र के श्री सोनु कुमार जी ने संविधान में वर्णित लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर दिये गये अपने व्याख्यान में संविधान निर्माण के दौरान की विभिन्न तथ्यात्मक विषयों पर प्रकाश डाला एवं भारतीय लोकतंत्र को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु संविधान के उद्देशिका का समवेत पाठ कराया.

इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. तेज प्रताप आजाद ने पाश्चात्य लोकतंत्र और भारतीय लोकतंत्र में तुलनात्मक व्याख्यान देते हुए भारतीय लोकतंत्र की महनीय प्राचीनता पर प्रकाश डाला.

इनके अतिरिक्त श्री कपिलदेव नारायण सिंह, डॉ. समीर कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. असदुल्लाह, सुश्री प्रियंका कुमारी, डॉ. अनील कुमार कन्हैया कुमार, संतोष कुमार, पप्पु कुमार के साथ एन एस एस के दोनों इकाईयों के दर्जनों स्वयं सेवकों के साथ सैंकड़ों छात्र-छात्राएं संगोष्ठी में शामिल हुए.

यह भी पढ़े

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर मशरक प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

पानापुर की खबरें :  संविधान दिवस पर  पुलिसकर्मियों ने ली शपथ  

जलाशयों में पीड़िया विसर्जित करने के साथ संपन्न हुआ भाई-बहन का व्रत पीड़िया

सीएसपी का ताला काटकर चोरों ने की तीन लाख की संपत्ति चोरी, संचालक दहशत  में

गुठनी के तरका में श्रीरूद्र महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी, बिहार में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!