Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
हैदरगढ़ प्रधान संघ ने किया राजू भैया का भव्य स्वागत - श्रीनारद मीडिया

हैदरगढ़ प्रधान संघ ने किया राजू भैया का भव्य स्वागत

हैदरगढ़ प्रधान संघ ने किया राजू भैया का भव्य स्वागत

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

प्रदेश अध्यक्ष राजू भैया ने बढ़ाया हैदरगढ़ का गौरव :रामदेव सिंह

जीवन पर्यंत याद रहेगा प्रधान संघ का स्नेह :राजू भैया

श्रीनारद मीडिया, लक्ष्‍मण सिंह, बाराबंकी ,(यूपी):


हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया का हैदरगढ़ खंड विकास मुख्यालय पर प्रधान संघ हैदरगढ़ के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानों ने श्री भैया को शुभकामनाये देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधान संघ के स्वागत से अभिभूत राजू भैया ने कहा कि प्रधान संघ का यह स्नेह उन्हें जीवन पर्यंत तक याद रहेगा।

हैदरगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान संघ के अध्यक्ष हनुमान द्विवेदी की अध्यक्षता में हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार द्विवेदी (राजू भैया) का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह ने कहा कि राजू भैया का प्रदेश अध्यक्ष बनना हैदरगढ़ एवं बाराबंकी जनपद के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा वैसे भी राजू भैया अपनी चुटीली एवं बेबाक खबरों तथा सामाजिक कार्यों के लिए प्रसिद्ध हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरान्त उन पर नई जिम्मेदारी है!जिसे वह सफलता पूर्वक निर्वाहित करेंगे ऐसा हमे विश्वास है। प्रधान शिव दिनेश सिंह राजू एवं आनंद सिंह अलगू ने कहा कि राजू भैया ने शून्य से जो यात्रा शुरू की आज वे अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश के शिखर पर पत्रकारिता क्षेत्र में पहुंचे हैं। प्रधान अखिलेश मिश्र एवं राम किशोर मिश्र ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का पद राजू भैया को मिलना हम सभी के लिए गौरव की बात है।वे सफल हो यही हम सभी की ईश्वर से प्रार्थना है। वरिष्ठ पत्रकार काशी सिंह बगावत ने कहा कि राजू भैया ने ग्रामीण पत्रकारों का सम्मान शिखर पर पहुंचाया है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि वह पत्रकारिता के क्षेत्र में खूब तरक्की करें।

युवा प्रधान सन्तोष शुक्ला ने कहा कि प्रधानों के संघर्ष में पत्रकार के रूप में राजू भैया हमेशा साथ रहते आये हैं। हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने हैदरगढ़ ही नहीं बल्कि बाराबंकी जनपद का भी मान बढ़ाया है। युवा प्रधान विक्रम सिंह ने कहा कि राजू भैया सम्मानित प्रधानों से बड़ा लगाव रखते हैं। उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना समस्त हैदरगढ़ के लिए सम्मान की बात है। प्रधान आशाराम वर्मा ने कहा कि राजू भैया ने उपरोक्त पद हासिल कर ग्रामीण पत्रकारों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस दौरान सभी प्रधानों ने राजू भैया को फूल मालाओं से लाद दिया। हैदरगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह तथा प्रधान संघ अध्यक्ष हनुमान द्विवेदी ने अंगवस्त्र दे व माल्यापर्ण कर उन्हें सम्मानित किया।
प्रधान संघ हैदरगढ़ के अध्यक्ष हनुमान द्विवेदी ने कहा कि जो हमारे लिए है ।वह हमारा है। राजू भैया पत्रकार ही नहीं एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से यदि जनपद के पत्रकारों का मान बढ़ा है तो इससे प्रधान समाज भी आन्निदत है।उन्होंने सभी प्रधान साथियों एवं राजू भैया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान राहुल वाजपेई, कुलदीप कुमार, पिंकू सिंह, रामबली, बबलू सिंह, शुभम कुमार वैश्य सहित अन्य तमाम प्रधान व गणमान्य जन उपस्थित थे।

बाक्स
युवाओं ने भी किया राजू भैया का स्वागत

हैदरगढ़ बाराबंकी। हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया के स्वागत का अभियान अभी भी जारी है। इस दौरान रविवार की देर रात को युवा भाजपा नेता नवनीत मिश्र, शुभम त्रिपाठी,सत्यम मिश्रा,सौरभ मिश्रा ,अरुण यादव, विनय पांडे, मोहित मिश्रा ने भी हिंदी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया का स्वागत किया।श्री भैया ने सभी युवाओं के प्रति आभार जताया।

यह भी पढ़े

शिक्षा संवाद कार्यक्रम की शुभारंभ, छात्र कल्याण योजनाओं की दी गयी जानकारी

संगीत का सबसे बड़ा ‘आवारा’।

क्या मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम में बदलाव होना चाहिए?

सीवान में स्वाद के नए लजीज़ ठिकाने का आगाज

क्या कांग्रेस राम मंदिर को लेकर ऊहापोह की स्थिति में है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!