Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
हर व्यक्ति का नारी के प्रति सम्मान और संवेदना, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संबल : गणेश दत्त पाठक - श्रीनारद मीडिया

हर व्यक्ति का नारी के प्रति सम्मान और संवेदना, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संबल : गणेश दत्त पाठक

हर व्यक्ति का नारी के प्रति सम्मान और संवेदना, नारी सशक्तिकरण का सशक्त संबल : गणेश दत्त पाठक

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

सीवान के अयोध्यापुरी स्थित पाठक आईएएस संस्थान पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर परिचर्चा और नारी शक्ति के सम्मान समारोह का आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विश्व स्तर पर समावेशी विकास और नारी सशक्तिकरण पर चर्चाएं भरपूर होती हैं। कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। लेकिन हर व्यक्ति यानी हर पुरुष और हर महिला के स्तर पर एक छोटे से प्रयास से नारी सशक्तिकरण के संदर्भ में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सकता है। यह छोटा प्रयास यह होना चाहिए कि हर व्यक्ति नारी शक्ति के प्रति सम्मान और संवेदना का भाव रखे।

इससे समाज के स्तर पर बेहतरी आयेगी। समाज की बेहतरी से राष्ट्र तत्व भी मजबूत होगा। यह राष्ट्र तत्व अंतराष्ट्रीय शांति और सुकून का सबब भी बन सकता है। ये प्रयास नारी सशक्तिकरण और समावेशन यानी सबके विकास के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ये बातें सिवान में पाठक आईएएस संस्थान द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् श्री गणेश दत्त पाठक ने कही। परिचर्चा में संस्थान में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करनेवाले अभ्यर्थियों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर बालिकाओं के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया।

अधिकार और अवसरों के संदर्भ में जागरूकता अनिवार्य तथ्य: निरंजन कुमार

परिचर्चा को संबोधित करते हुए कैरियर एक्सटेंट अकादमी के मेंटर श्री निरंजन कुमार ने कहा कि नारी शक्ति के लिए अधिकार और अवसरों के संदर्भ में जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए। डिजिटल क्रांति के दौर में जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यह जागरूकता नारी शक्ति के आत्मविश्वास के स्तर पर भी कमाल दिखा सकती है।

मानसिक और शारीरिक मजबूती भी जरूरी

परिचर्चा में भाग लेते हुए अभ्यर्थी रागिनी यादव ने कहा कि हौंसले और जानकारी के बल पर नारी शक्ति कैरियर या जिंदगी हर स्तर पर सफलता का परचम लहरा सकती है। अभ्यर्थी मीना कुमारी ने कहा कि नारी शक्ति को मानसिक और शारीरिक तौर पर मजबूत होना अनिवार्य है। संस्थान की सहायक निदेशक श्रीमती रेखा पाठक ने कहा कि शिक्षा के प्रति विशेष रुझान नारी शक्ति के सशक्तिकरण में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस परिचर्चा में मनोज यादव, संजना कुमारी, रानी तिवारी, रुचि कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्राओं शालू पांडेय और रानी कुमारी को सम्मानित कर उत्साहवर्धन भी किया गया।

यह भी पढ़े

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सद्भावना दौड़ में  शामिल हुई सैकड़ों महिला प्रतिभागी 

भोजपुरी कला यात्रा, सर्जना परिवार के ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बहुत बहुत शुभकामना बा

लड़कियों को अपने जीवन का अधिकार लेने की स्वतंत्रता:जिप सदस्य उमेश पासवान

LetsInspireBihar अभियान के अंतर्गत जहानाबाद में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!