Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अवैध संबंध के शक में मौत के घाट उतारा. - श्रीनारद मीडिया

अवैध संबंध के शक में मौत के घाट उतारा.

अवैध संबंध के शक में मौत के घाट उतारा.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

शादी के समय बोले झूठ, अब दोस्तों से करवाता है रेप

शादी से किया इंकार तो मार दी गोली

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में एक शख्स ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद अपने चचेरे भाई सुनील को इसकी सूचना दी थी। पुलिस केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, करीब सात साल पहले अनिल ने ओडिशा निवासी रश्मि से प्रेम विवाह किया था। इससे पहले अनिल बुलंदशहर के श्रीनगर गांव में परिजनों के पास रहता था। दंपति एक साल पहले ही दिल्ली आए और रोहिणी सेक्टर 16 में किराए के मकान में रहने लगे। रश्मि बवाना स्थित फैक्ट्री में और अनिल प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में करने लगा।

इस बीच फैक्ट्री में ही रश्मि की दोस्ती बबलू नाम के एक युवक से हो गई, जिसे लेकर दंपति के बीच में लड़ाई होती रहती थी। यह सब बातें अनिल अपने भाई सुनील को बताता था। इस बीच अनिल शनिवार को किसी काम से बाहर गया था।

रविवार सुबह अनिल घर लौटा तो उसने बबलू को घर में देखा। इसी बात पर उसका पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। करीब दो बजे उसने सुनील को फोन कर सारी घटना बता दी और फिर फोन बंद कर दिया। इसके बाद सुनील ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल आरोपी की लोकेशन बिहार-यूपी की सीमा के पास बताई जा रही है।

शादी के समय बोले झूठ, अब दोस्तों से करवाता है रेप

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई। एक पति ने अपनी पत्नी का दोस्तों से रेप करवाया। पति ने गंदा काम पैसों के लिए किया। दोस्तों से पैसे लेकर वो अपनी पत्नी का रेप करवाता और उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता। पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसके मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। अब महिला ने परेशान होकर अपने लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि 8 महीने पहले उसकी शादी के समय उससे झूठ बोले गए और उसी के बाद से ही पति अपने दोस्तों से महिला का रेप करवा रहा है। महिला नेबताया कि उसके पति ने केवल पैसे ही नहीं बल्कि कई बार रेप के बदले शराब भी ली है।

महिला ने बताया उसकी शादी खोराबार के युवक के साथ 2021 नवंबर में हुई थी। उसे बताया गया था कि उसका पति प्राइवेट काम करता है। शादी में उसके मां-बाप उसे ज्यादा सामान दहेज में नहीं दे पाए। हालांकि शादी के बाद उसे पता चला पति कुछ नहीं करता। उसका पति शराब पीकर उसे मारता-पीटता और मायके वालों से पैसे लेने के लिए कहता। इसके बाद उसने पत्नी से पैसे कमाने की बात की और उसे दोस्तों को बेचना शुरू कर दिया। वो शराब पीकर अपने दोस्तों के साथ घर आता और उनसे रेप करवाता।

उसने आरोप लगाए कि उसके पति ने कई बार उसका रेप किया और फिर दोस्तों से करवाया। इस सबका वो वीडियो भी रिकॉर्ड करता था। उसके दोस्त और वो मिलकर बारी-बारी रेप करते पीटते और वीडियो बनाते। उसने कहा कि वो आत्महत्या करना चाहती थी लेकिन फिर शिकायत लेकर पुलिस के पास गई। उसने एडीजी से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

7 जुलाई को महिला ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ केस किया। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला की तहरीर पर पति और उसके दोस्त विक्की उर्फ लक्की के खिलाफ रेप, छेड़खानी, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

शादी से किया इंकार तो मार दी गोली

पटना में आपसी झगड़े के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी शूट कर लिया। शादी नहीं करने से प्रेमिका से प्रेमी नाराज चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शुक्रवार की रात झगड़ा हो गया। प्रेमिका के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल में भर्ती प्रेमी की हालत नाजुक बनी हुई है।

बता दें कि शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के दुर्गा आश्रम गली में शुक्रवार की देर रात प्रेमी ने पहले प्रेमिका फिर खुद के सीने में गोली मार ली। गोली लगने से युवती और युवक घायल हो गये। जख्मी हालत में दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जख्मी युवक गोपाल कुमार मूलरूप से लखीसराय के बड़हिया गढ़ लक्ष्मीपुर का रहनेवाला है और एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करता है। शास्त्रीनगर के दुर्गा आश्रम गली में वह किराए का कमरा लेकर रहता है जबकि जख्मी लड़की दुर्गा आश्रम गली की रहनेवाली है।

गोपाल कुमार जिस मकान में किराए पर रहता है, उसी मकान के पास जख्मी युवती भी रहती है। शुक्रवार की देर रात गोपाल कुमार मकान की छत पर गया था। लड़की भी अपने मकान की छत पर मौजूद थी। इसी दौरान गोली लगने से युवती और युवक घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो पता चला कि दोनों घायल हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!