मौसम के बिगड़ने से 14 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम के बिगड़ने से 14 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

उत्तर भारत में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है। मगर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का बिगड़ना जारी रहेगा। उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं दूसरा साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। इस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
23 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट वर्षा व बर्फबारी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के आसार हैं। पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से 23 और 24 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश और असम में आंधी-तूफान के आसार हैं।

घने कोहरे का अलर्ट

  • 23 जनवरी: पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। लक्षद्वीप में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। अरुणाचल प्रदेश, असम और लक्षद्वीप में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
  • 24 जनवरी: उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम में बारिश और बिजली करने की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।
  • 25 जनवरी: हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाएगा।

पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में बारिश दर्ज की गई।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और मेघालय में घना कोहरा पड़ा। यहां दृश्यता 50 मीटर से कम रही। लखनऊ और आसपास के जिलों में शून्य दृश्यता तक रिकॉर्ड की गई। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर जैसी स्थिति भी देखने को मिली।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान?

  • उत्तर पश्रिम भारत में अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। हालांकि इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।
  • मध्य भारत में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
  • पूर्वी भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान यथावत बने रहने की संभावना है। इसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।
  • उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से बुधवार को आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा का पूर्वानुमान था, लेकिन देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही और पारे में भी इजाफा हुआ और इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।

    धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली

    आज गुरुवार को सुबह से ही राज्‍य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। बादल छाए हुए हैं और कड़ाके की सर्दी पड़ी। धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल जारी रहा।
  • यह भी पढ़े………………
  • फोर्टिस मोहाली के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने स्तन के जटिल कैंसर के रोगियों को नया जीवन दिया
  • 25 हजार के इनामी बदमाश ने कोर्ट में किया सरेंडर

Leave a Reply

error: Content is protected !!