Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अति नक्सल इलाके में हो रही थी भारी पैमाने पर गांजे की खेती, पुलिस ने फसल को किया तहस-नहस - श्रीनारद मीडिया

अति नक्सल इलाके में हो रही थी भारी पैमाने पर गांजे की खेती, पुलिस ने फसल को किया तहस-नहस

अति नक्सल इलाके में हो रही थी भारी पैमाने पर गांजे की खेती, पुलिस ने फसल को किया तहस-नहस

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क-

बिहार के औरंगाबाद जिले में अति नक्सल इलाके में भारी पैमाने पर गांजे की खेती हो रही थी। पुलिस ने फसल को तहस-नहस कर दिया।औरंगाबाद के अति नक्सल प्रभावित इलाकों में भारी पैमाने पर अफीम की खेती के बाद अब गांजे की भी खेती होने लगी है। पुलिस ने पहले भी कई बार अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस बार पुलिस ने गांजे की खेती का खुलासा किया है।पुलिस के खुलासे के मुताबिक, अति नक्सल प्रभावित मदनपुर के बादम में गांजे की खेती हो रही थी।

इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेत में लहलहा रही गांजे की बड़ी फसल को तहस नहस कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक गांजा कृषक को भी गिरफ्तार किया है।खुफिया इनपुट से हुई पुलिस को गांजे की खेती की जानकारी औरंगाबाद सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी(एसडीपीओ-2) अमित कुमार ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस मादक पदार्थों के निर्माण, उत्पादन और बिक्री के खिलाफ भी सख्ती से अभियान चला रही है। अभियान के दौरान प्रतिदिन बड़ी मात्रा में अवैध महुआ चुलाई शराब और देसी विदेशी शराब की लगातार बरामदगी हो रही है।

 

अभियान के दौरान चार दिन पहले ही पुलिस ने रफीगंज के चरकावां निचलाडीह में हो रही गांजी की खेती को नष्ट किया था। इसी कड़ी में मदनपुर पुलिस को खुफिया इनपुट मिला कि बादम गांव में गांजे की खेती हो रही है। इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने ठोस जानकारी हासिल करते हुए यह पता लगाया कि कहां और किसके द्वारा गांजें की अवैध खेती की जा रही है।

एसआईटी ने गांजा कृषक को दबोचा पूरी जानकारी हासिल करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। गठित एसआईटी ने बाद में जाकर छापेमारी की और गांजे की खेती कर रहे गांव के ही गांजा कृषक लक्ष्मण सिंह भोक्ता को धर दबोचा। साथ ही पुलिस ने गांजा कृषक के खेत में लहलहा रहे गांजा के 178 बड़े हरे पौधे को भी मौके पर तहस-नहस कर दिया।

 

मामले में पुलिस ने लक्ष्मण सिंह भोक्ता को विधिवत गिरफ्तार कर मदनपुर थाना लाया।पूछताछ में उसने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वह पिछ्ले कई साल से गांजे की खेती कर रहा है। इससे उसे अच्छी-खासी आमदनी होती रही है। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं होने से उसका धंधा फल-फूल रहा था। लेकिन इस बार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामले में पुलिस ने भादंवि की सुसंगत धाराओं के तहत मदनपुर थाना में प्राथमिकी संख्या-536/24 दर्ज की है। प्राथमिकी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार गांजा कृषक लक्ष्मण सिंह भोक्ता (58) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है

यह भी पढ़े

खेल कूद से बच्चों का भविष्य होगा और उज्जवल: अवध बिहारी चौधरी

पुलिस टीम पर हमला मालमे में 22 गिरफ्तार, ग्रामीणों ने कहा- देर रात घर में घुसी पुलिस, सामान को किया क्षतिग्रस्त

बाप-बेटी मिलकर कर रहे थे अवैध हथियार बेचने का धंधा, पुलिस ने दबोचा, जानें पूरा मामला

सासाराम में रस्सी से हाथ और पैर बंधा शव कुएं से बरामद, पांच दिनों से लापता था छात्र

पटना रेलवे स्‍टेशन पर खड़े थे 6 युवक, पुलिस ने पूछा- कौन हो तुम, पता चला तो छूटे पसीन

नालंदा: 25 हजार का  इनामी अपराधी गिरफ्तार

रघुनाथपुर : सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत,दूसरा गंभीर

RCC कप 2024 : राजपुर ने भटनी पर की बड़ी जीत

Leave a Reply

error: Content is protected !!