विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल का होली मिलन समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित
श्री नारद मीडिया, प्रतीक कुमार सिंह,मोतीहारी, बिहार
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल ने मोतिहारी ज्ञान बाबू चौक स्थित एक नीजी होटल मे होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जिसका संचालन विहिप जिला मंत्री श्री मनीष कुमार अधिवकता ने किया और अध्यक्षता जिला अधयक्ष श्री सुबोध कुमार अधिवकता ने किया। मौके पर मोतिहारी विधान पार्षद श्री डब्लू गुप्ता ने शिरकत करते हुए कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया पहले उनहोने होली गाया जिसमे होली खेले रघुवीरा अवध मे होली खेले रघुवीरा,,, पर सभी बजरंगी झूमने लगे। बाद मे उनहोने समबोधित करते हुए कहा कि कि होली बुराई पर अच्छाई का पर्व है। इसे हमे आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए क्योकि इस राषट्र को बजरंगदल जैसे कार्यकर्ता ही परम बैभव की शिखर पर पहुचा सकते है।
मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र समपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवकता ने कहा कि होली रंगो का त्योहार है हमे आपसी मनमुटाव को भूलकर सभी हिन्दू को एक होकर यह त्योहार मनाना चाहिए बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को सभी हिनदू अगडे पिछडे गरीब धनी ऊंच नीच का भेद भाव मिटाने के लिए वंचित और अनुसूचित बस्तियों मे जाकर होली मनाना चाहिए। सभी को एक सूत्र मे बांधने का पर्व ही होली है। आर एस एस के विभाग सह कार्य वाह श्री कृष्ण कुमार जी ने कहा कि होली सभीको मिलाने का त्योहार है हम सभी को एक रंग में रंग कर अर्थात आपसी भेद भाव भूलकर समाज को जोड़ने का काम करना चाहिए।
मौके पर बजरंगदल के विभाग संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा जिला उपाधयक्ष डा संतोष श्रीवास्तव, कर्याधयक्ष हरिशचंद्र उपाध्याय, ज़िला संयोजक हेमन्त कुमार, जिला सह संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव, सुरक्षा प्रमुख मनोज शुक्ला, जिला सह मंत्री राजन तिवारी,नगर अधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह, नगर सह संयोजक अभिनव पांडे, राहुल सिंह, उतम श्रीवास्तव सचिन कुमार, उददेश्य गुप्ता, रवि अग्रहरि, देवाशीष कुमार, मनीष मिश्रा, अरूण मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव वेद प्रकाश धर्मेद्र ठाकुर, मधूरेनदर सिंह, आनन्द प्रकाश, संघ के अजित जी मनोज जी सामयिक कार्यकर्ता अनिल वर्मा मनीष मिश्रा बाबा सुदधांशु यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बीच बीच में भारत माता की जय और बन्दे मातरम जयश्रीराम का नारा से सारा वातावरण मंत्र मुग्ध था। धनयवाद ज्ञापन बजरंगदल के जिला सह संयोजक आनन्द सिंह ने किया। सभी एक दुसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दिए।