कितने पकिस्तानियों ने छोड़ा भारत?
श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

राज्य सरकारें भेज रहीं वापस
- उत्तर प्रदेश की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि उनके राज्य में मौजूद लगभग सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेज दिया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया था कि केवल एक पाकिस्तानी नागरिक राज्य में मौजूद है, जो 30 अप्रैल को पाकिस्तान वापस चला जायेगा।
- वीजा लेकर बिहार पहुंचे 19 पाकिस्तानी नागरिक भी वापस लौट चुके हैं। बिहार सरकार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने इस संबंध में जानकारी दी। महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों की संख्या सबसे ज्यादा है।
- फडणवीस सरकार में मंत्री योगेश कदम ने कहा, ‘मेरे अनुसार राज्य में करीब 1000 पाकिस्तानी नागरिक अल्पकालिक वीजा और करीब 4000 पाकिस्तानी दीर्घकालिक वीजा पर रह रहे हैं। इन सभी को 27 अप्रैल तक देश छोड़ने को कहा गया है।’
भारतीय भी लौट रहे स्वदेश
भारत के कड़े रुख के बाद से अब भारतीय भी पाकिस्तान से वापस स्वदेश लौट रहे हैं। पिछले तीन दिनों में अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते 450 से अधिक भारतीय वापस अपने देश लौटे हैं। पाकिस्तान में जारी पीएसएल में ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के लिए काम करने वाले करीब 23 भारतीय भी शनिवार को लौट आए।
किन 12 श्रेणियों के वीजा धारकों को रविवार तक छोड़ना है भारत?
- आगमन पर वीजा
- व्यापार
- फिल्म
- पत्रकार
- पारगमन
- सम्मेलन
- पर्वतारोहण
- छात्र
- आगंतुक
- समूह पर्यटक
- तीर्थयात्री
कुछ पाकिस्तानी विमानों के जरिए भी चले गए
अधिकारियों ने बताया कि 25 अप्रैल को 287 भारतीय पाकिस्तान से भारत आए और 26 अप्रैल को 13 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कुल 342 भारतीय अटारी-वाघा सीमा के जरिए पाकिस्तान से लौटे। उन्होंने बताया कि कुछ पाकिस्तानी हवाईअड्डों के जरिए भी भारत से चले गए होंगे। उन्होंने बताया कि चूंकि भारत का पाकिस्तान के साथ सीधा हवाई संपर्क नहीं है, इसलिए वे अन्य देशों से होते हुए चले गए होंगे।
महाराष्ट्र में कितने पाकिस्तानी थे?
- अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संख्या में पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनके पास अल्पकालिक वीजा है।
- इनकी संख्या करीब 1,000 है। राज्य के मंत्री योगेश कदम ने शनिवार को बताया कि अल्पकालिक वीजा वाले 1,000 पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।
- महाराष्ट्र में करीब 5,050 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं और उनमें से ज्यादातर लंबी अवधि के वीजा पर हैं।
- अधिकारियों ने बताया कि इनमें से करीब 2,450 नागपुर में, 1,100 ठाणे में, 390 जलगांव में, 290 नवी मुंबई में, 290 पिंपरी चिंचवाड़ में, 120 अमरावती में और 15 मुंबई में हैं।
दिलचस्प बात यह है कि अधिकारियों के अनुसार महाराष्ट्र में रह रहे 107 पाकिस्तानी नागरिकों का पता नहीं चल पाया है। तेलंगाना में पुलिस प्रमुख जितेन्द्र ने आधिकारिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में 208 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से ज़्यादातर हैदराबाद में हैं। इनमें से 156 के पास लंबी अवधि का वीज़ा है, 13 के पास कम अवधि का वीज़ा है और 39 के पास मेडिकल और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए यात्रा दस्तावेज़ हैं।
- दक्षिणी तटीय राज्य केरल में 104 पाकिस्तानी नागरिक थे, जिनमें से 99 दीर्घकालिक वीजा पर थे। शेष पांच, जो पर्यटक या चिकित्सा वीजा पर थे, देश छोड़ चुके हैं।
- मध्य प्रदेश में लगभग 228 पाकिस्तानी नागरिक थे, जिनमें से कई पहले ही देश छोड़ चुके हैं।
- ओडिशा में लगभग 12 पाकिस्तानियों की पहचान की गई है और उन सभी को देश छोड़ने के लिए निर्धारित समय सीमा का पालन करने के लिए कहा गया है।
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य में अल्पकालिक वीजा पर रह रहे तीन पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने के लिए कहा गया है।
- सात पाकिस्तानी अल्पकालिक वीजा पर गुजरात में थे। पांच अहमदाबाद में और एक-एक भरूच और वडोदरा में।
यूपी डीजीपी ने दी जानकारीइसके अलावा, पश्चिमी राज्य में 438 पाकिस्तानी नागरिक दीर्घकालिक वीजा पर हैं और इनमें हिंदू भी शामिल हैं जिन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने शनिवार को कहा कि राज्य में आने वाले सभी श्रेणी के पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिन्हें भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। डीजीपी ने कहा कि एक पाकिस्तानी नागरिक अभी भी राज्य में है और वह 30 अप्रैल को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।
गृह मंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से की बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़ने की निर्धारित समय सीमा से आगे भारत में न रहे।
मुख्यमंत्रियों के साथ शाह की टेलीफोन पर बातचीत के बाद केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मुख्य सचिवों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिन पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद कर दिया गया है, वे तय समय सीमा तक भारत छोड़ दें।
- यह भी पढ़े…………
- टीवी पर लाहौर जीत लिया, ज़मीन पर आँसू बहा दिए : प्रियंका सौरभ
- महिला सशक्तिकरण सशक्त भारत का मार्ग : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
- पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में निहित है विश्व कल्याण और शांति का मार्ग : मैथ्यू हितकारी
- बिहार कैसे अंधकार से उजाले की ओर बढ़ गया?