कैसे पकड़ा गया सैफ का हमलावर?

कैसे पकड़ा गया सैफ का हमलावर?

श्रीनारद मीडिया सेन्ट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर चाकू से वार करने वाला हमलावर अब मुंबई पुलिस की गिरफ्त में है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को ठाणे के हीरानंदानी एस्टेट में टीसीएस कॉल सेंटर के पीछे मेट्रो निर्माण स्थल के पास एक मजदूर शिविर से पकड़ा। अब पुलिस ने गिरफ्तारी की इनसाइड स्टोरी बताई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि कैसे आरोपी की जानकारी मिली और उसे कैसे गिरफ्तार किया गया। बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार तड़के उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में डकैती के इरादे से घुसे एक चोर ने चाकू से कई वार कर घायल कर दिया था।

बांग्लादेशी नागरिक है आरोपी

पुलिस ने बताया कि एक मजदूर ठेकेदार ने मुंबई पुलिस को हमलावर को पकड़ने में मदद की। पुलिस ने बताया कि आरोपी बांग्लादेशी नागरिक है और उसका नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर है। आरोपी की उम्र 30 साल बताई गई है।

ऐसे मिला सुराग

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी को दादर रेलवे स्टेशन के बाहर तीन बार देखा गया था और वह वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि हमलावर इलाके में एक मजदूर ठेकेदार से मिलने गया था।उन्होंने कहा कि मजदूर ठेकेदार ने पुलिस को हमलावर के बारे में सारी जानकारी दी और उसके बताए अनुसार पुलिस ने आरोपी को ठाणे के एक जंगली इलाके में मजदूर शिविर में खोज निकाला।

सैफ पर चाकू से हुए कई वार

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने पहले ठाणे स्थित एक होटल में काम किया था और अब तक उसके नाम पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। बता दें कि बॉलीवुड स्टार सैफ पर बांद्रा में उनके 12वीं मंजिल पर फ्लैट में चोर ने कई बार चाकू से वार किया था। आरोपी का नाम विजय दास बताया गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हमलावर बार बार अपना नाम बदल रहा था।

कभी विजय दास तो कभी बना मोहम्मद इलियास

गिरफ्तार शख्स बार-बार नाम बदल रहा था। अधिकारियों ने रविवार तड़के गिरफ्तार करने के बाद बताया कि आरोपी विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास सहित कई नामों का इस्तेमाल कर रहा था। अब उसका असली नाम क्या है, इसका जल्द खुलासा होगा।

ठाणे से किया गया गिरफ्तार

यह गिरफ्तारी डीसीपी जोन-6 नवनाथ धवले की टीम और कासरवडावली पुलिस ने ठाणे पश्चिम के हीरानंदानी एस्टेट में टीसीएस कॉल सेंटर के पीछे मेट्रो निर्माण स्थल के पास एक श्रमिक शिविर में संयुक्त अभियान चलाकर की। अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार तड़के उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में डकैती के इरादे से घुसे एक चोर ने चाकू से कई वार कर घायल कर दिया था।हमलावर ने सैफ पर चाकू से छह वार किए थे और फिर मौके से भाग गया था, जिसके बाद अभिनेता के बेटे इब्राहिम अली खान ने उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी कई सर्जरी की गईं। सैफ अली खान अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक अस्पताल में भर्ती हैं।

मुंबई के एक पब में काम करता था आरोपी

मुख्य आरोपी की पहचान विजय दास के रूप में हुई है, जो पहले मुंबई के एक पब में काम करता था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस उसे रिमांड के लिए रविवार को अदालत में पेश करेगी। हमलावर सतगुरु शरण बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था, जिसमें अभिनेता सैफ अली खान और उनका परिवार रहता है।

पुलिस ने किए कई खुलासे

डीसीपी जोन -9 दीक्षित गेदाम ने खुलासा किया कि हमलावर ने सैफ के 12 वीं मंजिल के अपार्टमेंट फ्लैट में ऊपर जाने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया। सैफ अली खान के घर की नौकरानी एलियम्मा फिलिप्स उर्फ ​​​​लीमा घटना के समय घर में मौजूद थी और आरोपी को देखने वाली पहली शख्स थी। आरोपी को रोकने के प्रयास में वह उसके साथ हाथापाई करने लगी, जिसके चलते उसे भी हाथ पर चोटें आईं। लीमा की चीख सुनकर सैफ अली खान घबरा गए और अपने कमरे से बाहर निकले इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में लीमा ने हमलावर को एक दुबला-पतला, सांवला-सा तीस साल का आदमी बताया था, जिसकी लंबाई करीब 5 फुट 5 इंच थी।

इस घटना के करीब छह घंटे बाद आरोपी को गुरुवार सुबह करीब 9 बजे दादर में एक स्टोर से नीली शर्ट में हेडफोन खरीदते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया। इससे पहले उसे बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भी देखा गया था, जहां माना जा रहा है कि वह ट्रेन में चढ़ा था।चाकूबाज ने कहा कि उसे जानकारी नहीं थी कि उसने किस पर हमला किया। हमलावर का दावा है कि उसे नहीं पता था कि उसने किसी सेलीब्रिटी आया एक्टर पर हमला किया है। रविवार को उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया।

बांग्लादेश से आया चाकूबाज

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी 6 महीने पहले ही बांग्लादेश से मुंबई आया था।  आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने पुष्टि की कि हमलावर बांग्लादेश से घुसपैठ कर भारत आया था। हमलावर 6 महीने पहले ही बांग्लादेश से मुंबई आया था। वो यहां आकर एक होटल में काम कर रहा था।

क्या था हमलावर का इरादा?

 पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ने चोरी करने के इरादे से अभिनेता सैफ के घर में दाखिल हुआ। पुलिस के अनुसार, अपराध की जांच के लिए विभिन्न जांच दल बनाए गए थे और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!