Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
समाज में कन्याओं एवं महिलाओं की रक्षा नहीं तो नवरात्र पूजा कैसी  - श्रीनारद मीडिया
Breaking

समाज में कन्याओं एवं महिलाओं की रक्षा नहीं तो नवरात्र पूजा कैसी 

समाज में कन्याओं एवं महिलाओं की रक्षा नहीं तो नवरात्र पूजा कैसी

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया,  वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत राजेंद्र पुरी ने कहा नवरात्र पर्व नारी के सम्मान का प्रतीक है

आजकल लोग नवरात्र पूजन कर रहे हैं लेकिन समाज में जो कन्या एवं महिला अत्याचार की सूचनाएं मिलती हैं। उन्हें देखकर नवरात्र पूजन का कैसा लाभ। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हमें नवरात्रों के चलते पहले कन्याओं एवं महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा का प्रण लेना चाहिए। तभी नवरात्र पूजा सार्थक होगी। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि नौ दिवसीय नवरात्र पर्व के समापन में कन्या से पूजन किया जाता है, जिसमें नन्ही कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है और उन्हें भोजन कराया जाता है, बाद में दान व तोहफे दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व नारी के सम्मान का प्रतीक है। नौ दिनों तक नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना होती है। कहते हैं कि जिस घर में माता की पूजा होता है, वह सुख-समृद्धि बनी रहती है। देवी पूजा महज माता की प्रतिमा की पूजा मात्र नहीं है, बल्कि यह पर्व मां, बहन, बेटी और समाज की हर नारी के सम्मान का पर्व है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि ऐसे में सिर्फ कन्या पूजन ही नहीं, महिलाओं का भी सम्मान करें। अगर आप देवी पूजा करते हैं तो महज नवरात्र के मौके पर नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति आदर सदैव बनाए रखें। इन नवरात्रों में देवी के सामने महिला सम्मान का संकल्प लें और अपने आचरण में कुछ बदलाव लाएं, ताकि मां, बेटी और समाज की हर नारी सुरक्षित व सम्मानित महसूस कर सके।
महंत राजेंद्र पुरी।

यह भी पढ़े

तेजस्वी यादव ने PM मोदी से 10 वर्षो का हिसाब मांगा!

प्रख्यात सारंगी वादक मामन खां हरियाणवी संस्कृति के संरक्षक थे : प्रो. सोमनाथ सचदेवा 

मां चंद्रघंटा स्वरूप की श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा 

मीडिया एवं राजनेताओं ने लिया ईद मिलन कार्यक्रम में भाग 

Leave a Reply

error: Content is protected !!