कैलगढ़ बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का दाहा नदी में हुआ विसर्जन

कैलगढ़ बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का दाहा नदी में हुआ विसर्जन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न बाजारों के पूजापंडालों में शारदीय नवरात्र के शुभावसर पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को प्रखंड के दुर्गा पूजा समिति कैलगढ़ बाजार द्वारा स्थापित मां दुर्गा सहित अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन नबीगंज स्थित दाहा नदी में किया गया।

गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़े के साथ निकले विसर्जन जुलूस के दौरान भक्तों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। इस मौके पर मां की आरती व जयकारे गूंजते रहे। मां की विदाई के दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं। गाजे-बाजे के साथ रंग-गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं के साथ गांवों का भ्रमण किया। डीजे व ढोल नगाड़ों की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा खूब थिरके।

 

कैलगढ़ बाजार से निकली विसर्जन शोभायात्रा लकड़ी बाजार, त्रिलोकाहाता, गौसीहाता आदि गांवों से गुजरती हुई नबीगंज स्थित दाहा नदी के पास पहुंचते ही श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गयीं। विसर्जन के दौरान घाटों पर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार वर्मा की देखरेख में सुरक्षा का समुचित प्रबंध किया गया था।

 

वहीं शाही तकिया मस्जिद के पास पुलिस पदाधिकारी और गणमान्य लोग तैनात रहे। जिसमें जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार राम, थानाध्यक्ष रुपेश वर्मा, समिति अध्यक्ष रामाधार सिंह, मो मनान,मो शरीफ सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

 

वहीं विसर्जन जुलूस में पूजा समिति के सचिव विनोद प्रसाद,भरत प्रसाद, मुखिया रामबालक साह, महावीर गुप्ता, कृष्णा प्रसाद, शंभू प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद, शिवजी साह, राजेश कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

यह भी पढ़े

डब्बा कॉलिंग जिसके जरिए लॉरेंस गैंग भारत में मांग रहा है रंगदारी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन ही क्यों हुई?

सिधवलिया की खबरें :  पूजा पंडालों  मे स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमाओं का  हुआ विसर्जन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हॉकी गौरव यात्रा का शुभारंभ किया

बड़हरिया में डांस प्रतियोगिता का हुआ शानदार आयोजन

Leave a Reply

error: Content is protected !!