2020 में प्रेम प्रसंग में 285 लोगों को मिली मौत.

2020 में प्रेम प्रसंग में 285 लोगों को मिली मौत.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
0
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

लव अफेयर में जिम ट्रेनर पर फायरिंग की घटना ने शहर में हलचल मचा दी है। घटना का कारण होश उड़ाने वाला रहा। घटना की जड़ लव अफेयर से जुड़ी निकली। बिहार में लव अफेयर में अक्सर ऐसे ही खूनी खेल हुए हैं। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के बीच ऐसे प्यार पनपा है जिसमें एक साल के अंदर 285 लोगों की जान गई है।

कोरोना काल में अपराध का ग्राफ काफी कम हुआ है, लेकिन लव अफेयर और अवैध संबंधों के मामले में हत्याएं हुई हैं। लव अफेयर में बिहार में 2020 में 170 लोगों की हत्या हुई है। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल है। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में एक साथ में लव अफेयर में खूनी खेल हुआ है। इसमें कहीं सुपारी देकर तो कहीं प्रेमी प्रमिका द्वारा खुद मर्डर करने का मामला सामने आया है।

अवैध संबंधों में कई 115 लोगों की जान

अवैध संबंधों में एक साल के अंदर 115 लोगों की जान गई है। NCRB का आंकड़ा बताता है कि 2020 में जहां अपराध का ग्राफ घटा है वहीं अवैध संबंधों में हत्याएं नहीं थमी है। लॉकडाउन में भी ऐसे मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है जिससे 115 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। ऐसे ही 220 मामले हैं जिसमें मर्डर करने का उद्देश्य पता नहीं चला है, ऐसे मामलों में भी कई घटना लव अफेयर और अवैध संबंध को लेकर हैं।

किडनैप के अधिकतर मामलों में लव अफेयर

किडनैपिंग के अधिकतर मामलों में लव अफेयर का मामला सामने आता है। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 में किडनैपिंग के कुल 7889 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2019 में किडनैपिंग के 10707 मामले दर्ज किए गए और वर्ष 2018 में 3935 मामले आए थे। 2018 से 2020 में मामले बढ़े है। पुलिस का कहना है कि वर्ष 2018 से 2020 में किडनैप के मामले बढ़े हैं, इन मामलों में शादी के लिए अपहरण या लव अफेयर के लिए अपहरण के मामले अधिक होते हैं।

महिला अपराध में भी कोई खास कमी नहीं

बिहार में महिला अपराध में भी कोई खास कमी नहीं आई है। 2018 में बिहार में 16920 महिला अपराध रिकॉर्ड किया गया था। 2019 में 18587 मामले दर्ज किए गए और 2020 में 15359 महिला अपराध हुए हैं। पुलिस कहना है कि महिला अपराधों में भी ऐसे मामले अधिक होते हैं जिसमें लव अफेयर या अवैध संबंध का मामला सामने आता है। छेड़खानी के साथ अन्य मामले भी दर्ज कराए जाते हैं। पुलिस की जांच में कई मामलों में लव अफेयर का कनेक्शन सामने आता है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!