Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
असम में राहुल गांधी के काफिले पर हमला व मंदिर में जाने से रोका गया,क्यों? - श्रीनारद मीडिया

असम में राहुल गांधी के काफिले पर हमला व मंदिर में जाने से रोका गया,क्यों?

असम में राहुल गांधी के काफिले पर हमला व मंदिर में जाने से रोका गया,क्यों?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी को असम में मंदिर में जाने से रोक दिया गया. कथित तौर पर उनके काफिले पर हमला भी हुआ.

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रविवार को असम में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की हुई। राहुल को बचाते हुए उनके सिक्योरिटी गार्ड उन्हें बस के अंदर वापस ले गए। घटना के दौरान राहुल का काफिला सोनितपुर में था। राहुल ने घटना को लेकर कहा- आज BJP के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर हमारी बस के सामने आ गए। मैं बस से निकला, वो भाग गए। हमारे जितने पोस्टर फाड़ने हैं, फाड़ दो। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी विचारधारा की लड़ाई है, हम किसी से नहीं डरते हैं। न ही नरेंद्र मोदी से, न असम के मुख्यमंत्री से।

कांग्रेस पार्टी ने न्याय यात्रा के काफिले पर 48 घंटे में दूसरी बार हमले का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज जब हमारा काफिला असम में रैली स्थल की ओर जा रहा था। तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी पर पानी फेंका और स्टीकर फाड़ा।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा- भाजपा के लोगों ने हमारी सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिनमें 2 महिलाएं भी थीं। हिमंता, यह गीदड़ हरकतें करनी और करवानी छोड़ दो। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को तुम और तुम्हारे गुंडे नहीं रोक सकते। इससे पहले 19 जनवरी की रात को भी कांग्रेस ने न्याय यात्रा के काफिले पर भाजपा के हमले का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें कुछ गाड़ियों के शीशे टूटे हुए दिख रहे थे। साथ ही कुछ लोग पार्टी के होर्डिंग-बैनर उखाड़ते दिख रहे थे।

राहुल अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में ना जाएं-असम के CM 
उधर, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी से 22 जनवरी (अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन) को नागांव जिले में श्री शंकरदेव के जन्मस्थल बोरदोवा सत्रा न जाने की अपील की। उन्होंने कहा- इससे देश में असम की गलत छवि बनेगी।

उन्होंने कहा- श्रीमंत शंकरदेव एक असमिया सामाजिक-धार्मिक सुधारक हैं। वे कवि, नाटककार और 15-16वीं शताब्दी से असम के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास में एक विशाल व्यक्तित्व हैं। लेकिन उनकी भगवान राम से तुलना गलत है।

19 जनवरी की रात यात्रा पर हुए हमले पर बोलते हुए असम CM ने कहा- मेरी राहुल से अपील है कि वह 22 जनवरी को अल्पसंख्य बहुल इलाकों मोरीगांव, जागीरोड और नीली भी ना जाएं, क्योंकि यहां कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। हालांकि राज्य सरकार ने इन इलाकों में कमांडो तैनात कर रखे हैं।

राहुल बोले- हमारे कार्यकर्ता बब्बर शेर हैं
राहुल ने बिस्वनाथ जिले में कहा- आपके मुद्दे सुनना और उनके लिए लड़ाई लड़ना ही इस यात्रा का लक्ष्य है। मैं जानता हूं कि हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जाता है, लेकिन आप हमारी विचारधारा के लिए लड़ते हैं। आप हमारे बब्बर शेर हैं। आप सबने इतना प्यार दिया, हमारी मदद की, इसके लिए मैं आपका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं।

असम के युवाओं के साथ अन्याय हो रहा
राहुल बोले- असम के युवाओं और किसानों पर अन्याय हो रहा है। यहां के युवा लाखों रुपए लगाकर स्कूल-कॉलेज जाते हैं, लेकिन फिर पता चलता है कि असम में उन्हें रोजगार नहीं मिल सकता। किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिलता, छोटे दुकानदारों को नोटबंदी और GST से बर्बाद कर दिया गया। देश की पूरी सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए चलाई जाती है। इसी के खिलाफ हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली है।

भाजपा और RSS उद्योगपतियों की हितैषी
राहुल बोले- भाजपा और RSS देश में नफरत और हिंसा फैला रही हैं। इनका लक्ष्य जनता का धन छीनकर देश के दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को देने का है। इसलिए हमने पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हम लाखों लोगों से मिले। युवाओं ने हमसे बेरोजगारी और किसानों ने फसल के सही दाम न मिलने के मुद्दे उठाए। अब एक बार फिर से आपकी आवाज सुनने के लिए हमने यात्रा शुरू की है।

 मुसलमान और ईसाई 22 जनवरी को विशेष पूजा करें-असम CM 
मैं मुसलमानों और ईसाइयों से कल विशेष प्रार्थना आयोजित करने की अपील करता हूं। राम मंदिर का बनना सिर्फ हिंदुओं की जीत नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की जीत है। यह किसी धर्म की जीत नहीं है। बाबर ने भारत के उस स्थल पर हमला किया जहां पूजा होती थी। बाबर ने सिर्फ हिंदुओं पर हमला नहीं किया। अंग्रेजों और बाबर में कोई भी फर्क नहीं है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!