बिहार के नवगछिया में प्रसाद खाने से 40 लोग बीमार.

बिहार के नवगछिया में प्रसाद खाने से 40 लोग बीमार.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

बिहार के नवगछिया प्रखंड के नगरह गांव में सत्यनारायण भगवान का प्रसाद खाने से 40 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। कई लोगों की स्थिति खराब हो जाने पर गांव में ही स्थानीय ग्रामीण चिकित्सकों के माध्यम से इलाज कराया जा रहा था। सभी ने शुक्रवार दोपहर दो बजे प्रसाद खाया था। शाम 7 बजे तक सभी बीमार पड़ने लगे।

फूड प्वाइजनिंग से महिला, पुरुष, छोटे-छोटे बच्चे उल्टी-दस्त से परेशान हो रहे थे। बीमार लोगों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण शनिवार को फूड प्वाइजनिंग की घटना की जानकारी भागलपुर के सिविल सर्जन को दी गयी। सीएस ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एके सिन्हा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुन कुमार को टीम के साथ गांव भेजा, जहां पर चिकित्सा व्यवस्था के तहत उनकी जांच पड़ताल की गई। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि हम लोगों ने अपने स्तर से जांच की जिसमें एक ही व्यक्ति गम्भीर रूप से बीमार था। जिसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया।

ग्रामीण शरद योगी, सुबोध पोद्दार, सुनील सिंह ने बताया कि नगरह गांव में कैलाश सिंह के यहां सत्यनारायण भगवान का प्रसाद था। शुक्रवार 12 बजे दिन में पूजा हुई। उसके बाद दो बजे प्रसाद वितरण किया गया। कैलाश सिंह के पुत्र केशर ने बताया कि जोनिया के जयहिंद मंडल ने 20 किलो दूध दिया था। दो बजे प्रसाद लोगों ने खाया। प्रसाद खाने वाले लोगों में से कई लोग शाम 7:00 बजे तक बीमार होने लगे। प्रसाद खाकर बाजार गए सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ गोविंद प्रसाद को वहीं पर उल्टी पैखाना होने लगा। हालत खराब होने पर उनको बोलेरो से घर लाया गया। उनका इलाज घर पर किया गया। रात में चार लोगों की तबीयत खराब होने के बाद उनको घर पर ही पानी चढ़ाया गया। बाजार में काम करने वाले ललन सिंह जब रात में घर आये तो घर में रखा प्रसाद खाया। उन्हें भी उल्टी दस्त हुआ। मध्य विद्यालय नगरह में कार्यरत अवधेश कुमार ने भी प्रसाद खाया। उनकी भी तबीयत खराब हुई।

गांव के सुधीर सिंह के घर में आठ लोगों ने प्रसाद खाया। सभी लोग बीमार हो गये। सभी को गांव में पानी चढ़ाया गया। वर्तमान सरपंच शम्भू सिंह की भी हालत खराब थी। ग्रमीण चिकित्सक डॉ. नारायण, डॉ. पंकज ने रातभर जागकर सभी का इलाज किया। ग्रमीण शरद योगी, सुनील सिंह, विहान ने सभी बीमारों की रातभर देखभाल की और दवा खिलायी। बीमार लोगों ने बताया कि हमलोगों ने ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराया। कुछ लोगों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर इसकी जानकारी भागलपुर सिविल सर्जन को दी गयी जिसके उपरांत नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मौके पर भेजकर स्वास्थ्य जांच करायी गयी।

बिना दवा के गयी स्वास्थ्य टीम को ग्रामीणों ने भगाया
सीएस के निर्देश पर गांव गयी स्वास्थ्य टीम में डीएस डॉ एके सिन्हा, डॉ बरुन सहित स्वास्थ्य कर्मी गांव गए तो ग्रामीणों ने पूछा कि कौन दवा लेकर आये हैं। ग्रामीणों ने बिना दवा के आने पर आक्रोश जताते हुए चिकित्सकों की टीम को गांव से भगा दिया। वही डीएस ने बताया कि स्लाइन के अलावा गैस, उल्टी की दवाई लेकर गए थे। सभी मरीजों को दवा भी दी गयी। सभी ठीक हैं।

भागलपुर के प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर दीनानाथ सिंह ने बताया कि जानकारी मिली कि फूड प्वाइजनिंग के कारण कुछ लोग बीमार हुए हैं, जिसमें एक व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। हमलोग हर तरह से नजर रख रहे हैं। वहीं अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि हमलोग प्राथमिक उपचार हेतु ओआरएस घोल, एंटासिड सहित कई तरह की दवा लेकर गांव गये थे। जिसे ग्रामीणों के बीच वितरण भी कराया। ग्रामीणों का आरोप गलत और बेबुनियाद है।

बीमार व्यक्तियों की सूची 
पुष्पा सिंह, आरती देवी, अरुण सिंह, साक्षी कुमारी, गौरव सिंह, मिट्ठू सिंह, जटाशंकर सिंह, राम बहादुर सिंह, रंजीत प्रसाद सिंह, शंभू प्रसाद सिंह, सुनील सिंह, मोहित सिंह, कन्हैया कुमार, अवधेश कुमार, प्रीतम कुमार सिंह, रंजीत कुमार सिंह, ललन सिंह, डॉक्टर विमलेश, निशा देवी, किशन कुमार, नेहा कुमारी, टीनू कुमारी, विनोद कुमार, मुस्कान, काजू कुमार, मुरारी प्रसाद सिंह, कुंदन कुमार, हरिवल्लभ झा, सोहन मंडल, शिमपी कुमारी, माही, साक्षी कुमारी, मानस, आनंद एवं मुस्कान, ऋतु कुमारी बीमार हुई। जिसमें से एक श्याम सुंदर सिंह को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जिसकी स्थिति गंभीर बतायी गयी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!