Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
झारखण्ड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई - श्रीनारद मीडिया

झारखण्ड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

झारखण्ड में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 11 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट की औसत आयु करीब 52 साल है. राधा कृष्ण किशोर कैबिनेट में सबसे अधिक आयु के मंत्री हैं. 11 में से 4 ही मंत्रियों की उम्र 50 साल से कम है. हालांकि, इनमें से 3 की उम्र 49 साल और एक की 47 साल है. सबसे अधिक और सबसे कम उम्र के मंत्री कांग्रेस कोटे से हैं.

झारखंड कैबिनेट में 60 से अधिक उम्र के 2 मंत्री

हेमंत सोरेन कैबिनेट में 60 साल से अधिक उम्र के 2 लोगों को शामिल किया गया है. 50 साल से अधिक उम्र के 5 मंत्री हैं. इनकी उम्र 51 साल से 56 साल के बीच है. 3 मंत्री की उम्र 49 साल है, तो एक मंत्री की उम्र 31 साल. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद 47 साल के हैं.

कांग्रेस के राधा कृष्ण किशोर सबसे बुजुर्ग मंत्री

पलामू जिले की छतरपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले राधा कृष्ण किशोर की उम्र 66 वर्ष है. रांची विश्वविद्यालय के रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर हेमंत सोरेन की नई कैबिनेट के सबसे उम्रदराज मंत्री हैं.

झामुमो कोटे के सबसे उम्रदराज मंत्री रामदास सोरेन, उम्र 61 साल

राधा कृष्ण किशोर के बाद सबसे उम्रदराज मंत्री घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन हैं. उनकी उम्र 61 साल है. वह झामुमो कोटे के मंत्री हैं. चाईबासा के झामुमो विधायक दीपक बिरुवा और गोमिया के झामुमो एमएलए योगेंद्र प्रसाद की उम्र 56-56 साल है. गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार और बिशुनपुर के झामुमो विधायक चमरा लिंडा की उम्र 54-54 साल है.

49 से 51 वर्ष के 4 विधायकों को हेमंत सोरेन ने बनाया मंत्री

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और गोड्डा के विधायक संजय प्रसाद यादव 51 साल के हैं. मधुपुर के झामुमो विधायक हफीजुल हसन की उम्र 49 साल है. कांग्रेस पार्टी के दो विधायकों दीपिका पांडेय सिंह और इरफान अंसारी की भी उम्र 49-49 साल है. दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा जिले की महगामा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करतीं हैं. इरफान अंसारी जामताड़ा के विधायक हैं.

मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की सबसे युवा मंत्री

रांची जिले की मांडर विधानसभा सीट से शिल्पी नेहा तिर्की ने चुनाव जीता है. हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री बनने वालीं शिल्पी इस कैबिनेट की सबसे युवा मंत्री हैं. उनकी उम्र महज 31 साल है. शिल्पी नेहा तिर्की झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की बेटी हैं. कांग्रेस के टिकट पर दूसरी बार विधायक बनीं हैं. इसके पहले उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं थीं.

 सोरेन की कैबिनेट में ये 11 लोग बने मंत्री

क्रम सं.मंत्री का नामपार्टी का नामविधानसभा क्षेत्रजिला का नाम
1.राधाकृष्ण किशोरकांग्रेसछतरपुरपलामू
2.दीपक बिरुवाझारखंड मुक्ति मोर्चाचाईबासापश्चिमी सिंहभूम
3.चमरा लिंडाझारखंड मुक्ति मोर्चाबिशुनपुरगुमला
4.संजय प्रसाद यादवराष्ट्रीय जनता दलगोड्डागोड्डा
5.रामदास सोरेनझारखंड मुक्ति मोर्चाघाटशिलापूर्वी सिंहभूम
6.इरफान अंसारीकांग्रेसजामताड़ाजामताड़ा
7.हफीजुल हसनझारखंड मुक्ति मोर्चामधुपुरदेवघर
8.दीपिका पांडेय सिंहकांग्रेसमहगामागोड्डा
9.योगेंद्र प्रसादझारखंड मुक्ति मोर्चागोमियाबोकारो
10.सुदिव्य कुमारझारखंड मुक्ति मोर्चागिरिडीहगिरिडीह
11.शिल्पी नेहा तिर्कीकांग्रेसमांडररांची

सबसे पहले प्रो स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया

सबसे पहले षष्ठम झारखंड विधानसभा के लिए प्रो स्टीफन मरांडी को राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधानसभा के अध्यक्ष के चयन तक सदन का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया. इसका आदेश मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पढ़ा. इसके बाद राज्यपाल ने प्रो स्टीफन मरांडी को शपथ दिलाई.

Leave a Reply

error: Content is protected !!