राजस्थान में पति के सामने पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म.

राजस्थान में पति के सामने पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

राजस्थान के बारन जिले में पति के सामने एक महिला से 5 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक, मामला शनिवार का है जब 30 वर्षीय पीड़ित महिला अपने पति और 8 साल की बहन के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। उसी समय 5 लोगों ने महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

महिला बारन में ही मंदिर से दर्शन के बाद अपने घर लौट रही थी। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि महिला का आरोप है कि पांचों ने उनकी बाइक को बारन-अटरू हाईवे पर रोका। इसके बाद आरोपी महिला और उसके पति को पास के खेत में ले गया। आरोपियों ने पति को बांध दिया और फिर उसके सामने ही महिला से दुष्कर्म कर फरार हो गए। बाद में महिला अपने पति के साद सदर पुलिस थाने पहुंची और वहां शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने बताया कि महिला की मेडिकल जांच हो गई है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया। पुलिस फिलहाल आरोपियों को तलाश रही है। पुलिस ने बताया कि महिला और उसके पूर्व पति के परिवार ने पहले भी एक-दूसरे पर पुलिस केस किए हुए हैं, इसलिए पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

जानें- पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने दी गई रिपोर्ट में बताया है कि वह उसके पति और 8 वर्षीय बहन के साथ अपने गांव से कामखेड़ा बालाजी के दर्शन करने बाइक से गई थी। वहां से वापस लौटते समय शनिवार रात को बाइक से होते हुए गांव लौट रहे थे। इस दौरान काफी दूर से दो बाइकों पर सवार लोगों ने पीछा किया। रात करीब 10 बजे छजावा के पास सन्नाटा और अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक के आगे बाइक लगाकर बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान एक ने छोटी बहन को सड़क पर ही रोक लिया। पीड़िता ओर उसके पति को धमका कर खेतों में ले गए। वहां धमकाते हुए महिला का साड़ी से पति के हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। महिला के हाथ भी बांध दिए।इसके बाद 5 लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!