Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव श्रीलंका में बच्चों ने रंगोली में उकेरा पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश  - श्रीनारद मीडिया
Breaking

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव श्रीलंका में बच्चों ने रंगोली में उकेरा पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश 

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव श्रीलंका में बच्चों ने रंगोली में उकेरा पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, कुरूक्षेत्र :

श्रीलंका के कोलंबो में शुरु हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
रंगोली, गीता श्लौकोच्चारण, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों से लगभग 2 हजार प्रतिभागियों ने की शिरकत।
महोत्सव श्रीलंका में शिल्प बाजार, प्रदर्शनी का हुआ परंपरा अनुसार शुभारंभ।

 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज श्रीलंका कोलंबों में मंत्रौच्चारण और परंपरा अनुसार हुआ। इस महोत्सव के पहले दिन ही हजारों बच्चों ने फैंसी ड्रेस, रंगोली, गीता श्लौकोच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी प्रतियोगिताओं में शिरकत करके महोत्सव के प्रति अपने उत्साह और जोश को दर्शाने का काम किया। इस महोत्सव के आयोजन में प्रदेश सरकार और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल से मिली जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हो चुका है। इस महोत्सव के पहले दिन फैंसी ड्रेस, रंगोली, गीता श्लौकाच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिताओं में श्रीलंका के विभिन्न स्कूलों के लगभग 2 हजार विद्यार्थियों ने अपनी पारम्परिक रंग-बिरंगी वेशभूषा और स्कूली ड्रेस में भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने अपनी रंगोली में पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश को उकरने का अनोखा प्रयास किया। इन प्रयासों की हर किसी ने प्रशंसा की और श्रीलंका के अधिकारी और गणमान्य लोगों ने भी विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को खूब सराहा है।

कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में 1 मार्च से 3 मार्च तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का जोश और उल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है। इस महोत्सव में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के आशीर्वाद से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आमजन मानस तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से शुरु किए गए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव ने एक बड़ा स्वरुप धारण कर लिया है। इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि 2 मार्च को सुबह 9 बजे से लेकर 9.30 बजे तक सेमीनार के लिए पंजीकरण का कार्य शुरु होगा, 9 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक प्रदर्शनी, शिल्प बाजार और पुस्तक मेला पर्यटकों के लिए खुला रहेगा, सुबह 9.30 बजे से लेकर 10.45 मिनट तक पवित्र ग्रंथ गीता की जरुरत विषय पर सेमीनार का प्रथम सत्र शुरु होगा, 10.45 मिनट से 11 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 11 बजे से लेकर 12.15 तक पवित्र ग्रंथ गीता की तकनीकी पहलुओं के विषय को

लेकर सेमीनार का दुसरा सत्र चलेगा, 12.15 बजे से लेकर 12.30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, दोपहर 2 बजे से लेकर 3. 30 बजे तक पवित्र ग्रंथ गीता को लेकर सेमीनार का तीसरा सत्र शुरु होगा, 3.30 बजे से लेकर 4 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, 5 बजे से लेकर 7 बजे तक अंतरराष्ट्रीय गीता डीकोर्स का आयोजन होगा, 7 बजे से लेकर 9.30 बजे तक डिपार्टमेंट ऑफ हिंदू अफेयर्स की तरफ से एसवीसीसी स्टेट डांसिंग और म्यूजिक के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी तथा महोत्सव के दूसरे दिन के अंत में रात्रि 9.30 बजे से लेकर रात्रि 11.30 बजे म्यूजिक शो का आयोजन होगा।

यह भी पढ़े

5 मार्च को छपरा आएंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  : सांसद रूढ़ी

जीवनशैली में बदलाव के कारण युवा हो रहे हैं मधुमेह, उच्च रक्तचाप और फैटी लीवर के शिकार

विवाह में हल्दी रस्म या फिजूल खर्ची*

मोतिहारी पुलिस ने अपराध की योजना बनाते 7 अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!