Breaking

विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता 2024 में जुनियर में मटुक छपरा के मयंक तथा सीनियर में हथिगाई की अनुष्का प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता 2024 में जुनियर में मटुक छपरा के मयंक तथा सीनियर में हथिगाई की अनुष्का प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया राकेश सिंह, सीवान, बिहार


सीवान जिले के विक्टोरिया मेमोरियल इंग्लिश हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज जिसे कि वीएमएचई हाईस्कूल के नाम से जाना जाता है में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता 2024 संपन्न हुआ।प्रतियोगिता में निबंध, भाषण तथा मौखिक प्रश्न शामिल था।जिसमें वर्ग छह – सात का विषय – स्मार्टफोन संभावनाएं एवं चुनौतियाँ था।

जिसमें पचरुखी प्रखंड के मध्य विद्यालय मटुक छपरा का मयंक पाठक ने प्रथम स्थान ,आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय बसंतपुर का शुभम कुमार,रघुनाथपुर के मध्य विद्यालय करसर की नंदनी कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की।

वर्ग आठ से दस का विषय कृत्रिम बुद्धिमता ,संभाव्यता एवं सरोकार था। जिसमें बड़हरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय हाईस्कूल हथिगाई की अनुष्का कुमारी प्रथम, सिवान के राजकीय मध्य विद्यालय नया बाजार कि आठवीं की छात्रा सबेया परवीन द्वितीय तथा सिसवन के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचनार की रौशनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय निर्णायक मंडली में डीएवी हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज के विनोद बिहारी,महेन्द्र उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के अमितेश आनंद तथा अर्चना आर्यानी थे।

इस संबंध में पचरुखी प्रखंड मध्य विद्यालय मटुक छपरा के प्रधानाचार्य श्रीकांत ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 अगस्त को प्रखंड में आयोजित की गयी थी।तत्पश्चात जिला में 31 अगस्त को संपन्न हुई।इसमें प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में भाग लेने का मौका मिलेगा। तदुपरांत इसे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ पचरुखी के अंचल सचिव जयप्रकाश सिंह एवं राकेश कुमार सिंह ने इन बच्चों के प्रति शुभकामना प्रेषित कर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!